देहरादून। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के नौजवानों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार नए साल में विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां निकालने वाली है। खबरों के अनुसार साल 2018 में उत्तराखंड में समूह ‘ग’ श्रेणी के 787 रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी के बताया कि अप्रैल-2018 तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। आइए आपको बता दें कि सरकार किन-किन पदों पर भर्तियां निकालने वाली है।
इन पदों पर होगी भर्ती-
ग्राम्य विकास अधिकारी- 236
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी- 132
स्नातक स्तर- 53
आईटीआई विभाग में- 126
विधि स्नातक - 50
सहायक लेखाकार- 190
गौरतलब है कि समूह ग के करीब 3 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति पहले ही जारी हो चुकी है। अब इन पदों पर लिखित परीक्षा होनी बाकी है।