Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, पर्यटक और किसान खुश, यमुनोत्री हाईवे बंद 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, पर्यटक और किसान खुश, यमुनोत्री हाईवे बंद 

देहरादून। पूरे भारत में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तराखंड भी भारी बारिश और बर्फबारी की चपेट में है। राज्य की ऊंची चोटियों के साथ ही बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चमोली के मशहूर स्कीइंग स्थल औली में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं और वे बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बर्फबारी की वजह से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के चलते हुए भूस्खलन से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बड़कोट के पास बंद हो गया है। 

यमुनोत्री हाईवे बंद

गौरतलब है कि राज्य के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ भारी बारिश भी हो रही है। भूस्खलन और रास्तों पर लगातार पत्थर के गिरने से लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। यहां बता दें कि इसी साल सितंबर में भूस्खलन की वजह से यमुनोत्री हाईवे करीब 20 दिनों तक बंद रहा था। केदारनाथ, बद्रीनाथ, औली के अलावा पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी हो रही है। 

ये भी पढ़ें - उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद हुए हिमस्खलन में 3 लोग दबे, आपदा प्रबंधन टीम आज करेगी तलाश शुरू


केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य रुका

आपको बता दें कि बर्फबारी से पर्यटकों के साथ किसानों के चेहरे पर भी काफी खुशी है। किसानों का कहना है कि बर्फबारी होने से सेब की फसल अच्छी होगी। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग ने उच्च हिमालय में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के चलते पुनर्निर्माण के काम को रोक दिया गया है। बर्फबारी से औली में जनवरी में होने वाली स्कीइंग प्रतियोगिता की उम्मीदें जग गईं।

 

Todays Beets: