देहरादून। उत्तराखंड की रजधानी देहरादून के रहने वाले मशहूर हाॅकी खिलाड़ी हरदयाल सिंह का देहांत हो गया। हरदयाल सिंह ने 1956 में आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया था। बताया जा रहा है कि सरदार हरदयाल सिंह 1949 में सेना में भर्ती हुए थे और अपने शानदार खेल के चलते राष्ट्रीय हाॅकी टीम में अपनी जगह बनाई थी। राज्य के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने सरदार हरदयाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि सरदार हरदयाल सिंह ने भारत को ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक दिलाने के बाद राष्ट्रीय टीम को प्रशिक्षण भी दिया। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत सरकार की ओर से सरदार हरदयाल सिंह को उनकी बेहतरीन कोचिंग के लिए ध्यानचंद अवार्ड से भी सम्मानित किया था।
ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ‘मोमो गेम’, कुमाऊं मंडल के आईजी ने दिए सख्त निगरानी के आदेश
यहां बता दें कि उनके निधन पर खेल मंत्री अरविंद पांडे समेत तमाम खेल प्रेमियों ने दुख व्यक्त किया है। हरदयाल सिंह अपने पोते अमन सिंह के परिवार के साथ निवास करते थे। उनके पोते ने बताया कि वे काफी समय से बीमार थे और डाॅक्टर घर पर ही उनका इलाज कर रहे थे। गौर करने वाली बात है कि सरदार हरदयाल सिंह खेल संघों की आपसी लड़ाई को लेकर भी काफी नाराज रहते थे। उनका कहना था कि इनकी लड़ाई के चलते खिलाड़ियांे का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही वे उत्तराखंड का हाॅकी फेडरेशन न होने से दुखी थे।