देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इसी का नतीजा है कि आज राज्य ने गोवा और केरल को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में पीछे छोड़ दिया है। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के एक अध्ययन के अनुसार ऋषिकेश को देश की साहसिक खेलों की राजधानी के रूप में चिन्हित किया गया है। गौर करने वाली बात है कि ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग के लिए खेल प्रेमियों की पहली पसंद रही है। इस मामले में गोवा दूसरा और केरल को तीसरे स्थान पर रहा।
गौरतलब है कि प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि साल 2018 को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एडवेंचर ईयर के रूप में मनाया था। इस में राज्य को पहला स्थान मिलना बड़ी बात है। जावलकर ने कहा कि ऋषिकेश अब न केवल योग राजधानी, बल्कि एडवेंचर कैपिटल की उपाधि से भी सम्मानित हो गया है। आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित पाटा-2019 के परिप्रेक्ष्य में यह एक सकारात्मक संदेश है।
ये भी पढ़ें - बुलंदशहर कांडः एटीएस ने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
यहां बता दें कि प्र्यटन मंत्रालय के अध्ययन में इस बात की जानकारी सामने आई कि साहसिक खेल प्रेमियों में से सबसे ज्यादा लोगों ने ट्रैकिंग को चुना है। 14 फीसदी भारतीयों की पसंद बनकर रिवर राफ्टिंग अत्यधिक लोकप्रिय एडवेंचर स्पोर्ट साबित हुआ है।