देहरादून। आज पूरा देश अपनी आजादी का पर्व मना रहा है। लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ध्वजारोहण किया। वहीं उत्तराखंड में भी स्वाधीनता दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेशभर के सभी जिलों में सुबह से स्कूली छात्र-छात्राएं प्रभात फेरियां निकाल रहे हैं। स्कूलों में देशभक्ति के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराते हुए लोगों को सार्वजनिक जीवन में सुचिता लाने के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई और पौध रोपण के लिए भी जागरूक किया।
ये भी पढ़ें - राज्य के रुके हुए कामों में आएगी तेजी, जल निगम में होगी 240 इंजीनियरों की भर्ती