देहरादून। उत्तराखंड की बेटियों ने बड़े स्तर पर भी अपने हुनर का बेहतरीन परिचय दिया है। उनके नेतृत्व कौशल और हुनर का इनाम भी उन्हें दिया गया है। भारतीय नौसेना की पाल नौका आईएनएसबी तारिणी के साथ विश्व भ्रमण पर निकली टीम का नेतृत्व करने वाली उत्तराखंड की वर्तिका जोशी को गुरुवार को महिला दिवस के मौके पर ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
नारी शक्ति सम्मान
गौरतलब है कि गढ़वाल केंद्रीय विवि में बीएड विभाग के प्रो. पीके जोशी की पुत्री भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में यह अभियान दल केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) पहुंचा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव चेतन वी संघी की ओर से रक्षा सचिव को भेजे पत्र में इन महिला नौसेना अधिकारियों का चयन नारी शक्ति पुरस्कार के लिए होने की सूचना दी गई है।
ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट ने राज्य आंदोलनकारियों को दिया बड़ा झटका, सरकारी नौकरियों में नहीं मिलेगा 10 फीसदी क्...
अगले महीने पहुंचेंगी गोवा
बता दें कि भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में नौ सेना की 6 महिला अधिकारियों का दल सितंबर 2017 में गोवा से विश्व परिक्रमा पर निकला था। उनका अप्रैल अंत में अभियान पूरा कर सभी महिला अधिकारी गोवा पहुंचेंगी।