नई दिल्ली। आमतौर पर जब आप बाजार में जाते हैं, तो अमूमन भारत में कई फलों की कीमत 70-80 से 250-300 रुपये प्रति किलो तक ही देखने में आती है। इस सब के बावजूद अगर बाद खरबूजे की करें तो इसकी कीमत तो 25-30 रुपये किलो तक देखी जाती है, लेकिन अगर खरबूजों की कीमत लाखों में हो तो आप क्या कहेंगे। जी हाँ ऐसा ही कुछ हुआ है जापान में। जापान में दो प्रीमियम खरबूजे 19.84 लाख रुपये में बिके। यहां यह बता दें कि इन दो खरबूजों को उत्तरी होक्काइडो में साप्पोश सेंट्रल होलसेल मार्केट में स्थानीय फल पैंकिंग फर्म ने मंहगे दाम देकर खरीदा है।
क्यों हैं जापान में खरबूजे महंगे
जापान में प्रीमियम खरबूजों की किमत आमतौर पर 6 से 10 हजार के बीच होती है। जापान में युबरी नाम के इस खरबूजे को सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है। अक्सर इस फल को रिश्तेदारों को तोहफे में भी दिया जाता है।
सुंदर खरबूजे होते है महंगे
जापान के बाजारों में सुंदर खरबूजों की किमत ज्यादा होती है। खरबूजों के आकार और बनावट के अनुसार ही उनकी कीमत तय होती है। अगर खरबूजे का आकार गोल और मजबूत है तो उसकी कीमत भी अच्छी मिलेगी।