लंदन। हाल ही में विदेश में आए हरिकेन तूफान से वहां के शहरों को बड़ी मात्रा में जान-माल का नुकसान हुआ है। वहीं इसी बीच इस तूफान से संबंधित एक अजीब खबर सामने आई है। दरअसल, हरिकेन तूफान आने के बाद टेक्सास सिटी में एक रहस्यमयी जीव को पाया गया है। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यह जीव तूफान में बहकर यहां आया है। क्योंकि इससे पहले इस जीव को टेक्सास व उसके आस-पास के इलाकों में कहीं नहीं देखा गया है। वहीं लोग इस जीव का आकार और उसकी बनावट देखकर हैरान हैं। साथ ही इस जीव की प्रजाति का पता लगाने में लंदन की बायोलॉजिस्ट भी फेल हो गए हैं। वह भी इस जीव की पहचान करने में असफल साबित हुए हैं।
यह भी पढ़े- दुल्हन को शादी के दिन पहनना पड़ा छोटा लहंगा, शर्मिंदगी के लिए डिजाइनर स्टूडियो पर किया केस
आपको बता दें कि ऑडोबन सोसाइटी की सोशल मीडिया मैनेजर प्रीत देसाई ने इस जीव की तस्वीर ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लोगों के बीच शेयर की थी। साथ ही उन्होंने लिखा कि हम हरिकेन तूफान के बाद टेक्सास का जायजा लेने पहुंचे थे तो इस रहस्मयी जीव को वहां पाकर हम लोग हैरान रह गए। गौरतलब है, ऑडोबन सोसाइटी जानवरों और पक्षियों का संरक्षण करने वाली नेशनल संस्था है। इस जीव की खबर मिलने के बाद से ही इसे देखने के लिए समुद्र तट लोगों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े- शमशान में मौत को चकमा देकर जिंदा लौटी एक महिला...