लगातार मिलने वाली असफलता भी इंसानों को काफी कुछ सिखा जाती है। आस्ट्रिया की एक पर्वतारोही के लिए यह बेहद सटीक उदाहरण है। दो सालों से लगातार असफल होने के बाद उसने दुनिया के सबसे दुर्गम पहाड़ी पर चढ़ने का रिकाॅर्ड बनाया और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं।
पहली महिला बनी
गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया की एंजेला इटर ने दुनिया की सबसे दुर्गम चढ़ाई वाली चट्टान में से एक को फतह कर लिया है। बताया जा रहा है कि पर्वतारोहण में ग्रेड 9बी स्तर की चढ़ाई वाले स्पेन के प्लांटा डि शिवा नामक इस चट्टान पर चढ़ने वाली वे दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। बता दें कि अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ दो पुरुषों के पास थी। इस चट्टान पर चढ़ने के लिए एंजेला ने कई बार कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी लेकिन उसने हार नहीं मानी। सात बार असफल होने के बाद आखिरकार उसने यह कारनामा कर दिखाया और इस मुश्किल चट्टान पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं
ये भी पढ़ें - रूस में पैदा हुआ मंगलग्रह पर रहने वाला पायलट, पिछले जन्म की बातें बताकर कर दिया हैरान
सपाट चढ़ाई
दुर्गम चढ़ाई स्पेन के गांव विलानुएवा डेल रोजारियो में स्थित एक ऊंची और विस्मयकारी गुफा है। चूना पत्थर से बनी इस गुफा की चट्टानें जमीन से 100 मीटर तक ऊंची और एकदम सीधी व सपाट हैं। इसके पत्थर बिल्कुल चिकने हैं जिसकी वजह से यहां चढ़ाई करना बेहद मुश्किल है। इसपर चढ़ाई के रूट को प्लांटा डे शिवा नाम दिया गया है और यह रूट ग्रेड 9बी श्रेणी में आता है। यहां बता दें कि रूट के ग्रेड से ही तय होती है कि चढ़ाई कितनी मुश्किल है। सभी देशों की ग्रेड पद्धति अलग होती है। फ्रांस में संख्याओं और अंग्रेजी के अक्षरों को मिलाकर चढ़ाई की दुर्गमता बताई जाती है।
विश्व चैंपियन
इसमें एक नंबर और अंग्रेजी अक्षर ए सबसे आसान चढ़ाई दर्शाते हैं। 9बी ग्रेड बहुत दुर्गम चढ़ाई के लिए इस्तेमाल होता है। दो साल की कोशिश 31 वर्षीय एंजेला इटर कई विश्व चढ़ाई प्रतिस्पद्र्धाओं में विजयी रह चुकी हैं और 4 बार विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं। यहां बता दें कि लगातार दो वर्षों तक उन्होंने स्पेन की प्लांटा डे शिवा पर चढ़ाई करने की कोशिश की। अब तक इस चट्टान पर सिर्फ पुरुष ही चढ़े थे लेकिन 22 अक्टूब 2017 में आखिरकार उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। इतनी दुर्गमता वाली चट्टान पर चढ़ाई करने वाली वे दुनिया की पहली महिला बन गई हैं।