Friday, April 19, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

UP Election 2022 - नरेश टिकैत से मिलने पहुंचे भाजपा नेता संजीव बालियान , पिछले दिनों हुआ था ऑपरेशन

अंग्वाल न्यूज डेस्क
UP Election 2022 - नरेश टिकैत से मिलने पहुंचे भाजपा नेता संजीव बालियान , पिछले दिनों हुआ था ऑपरेशन

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां नेताओं ने अपने पाले बदलने का क्रम शुरू कर दिया है , वहीं नाराज लोगों को मनाने का क्रम भी तेज हो गया है । इसी क्रम में सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में शामिल और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत से मिलने मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान पहुंचे । हालांकि कहा जा रहा है कि पिछले दिनों नरेश टिकैत का ऑपरेशन हुआ था , जिसके बाद उनके हालचाल जानने के लिए बालियान उनके घर पहुंचे हैं , लेकिन मौजूदा सियासी हालात में नरेश टिकैत को साधने की यह एक बड़ी कोशिश बताई जा रही है । 

विदित हो कि देश में किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता धरने पर बैठे थे । इन किसान नेताओं में से एक नरेश टिकैत ने भी मोदी सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई थी , लेकिन अपने भाई राकेश टिकैत की तरह यह बढ़ चढ़कर प्रदर्शन करते नजर नहीं आए । भाकियू नेता नरेश टिकैत का पिछले दिनों एक ऑपरेशन हुआ था , जिसके बाद उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान नरेश टिकैत से मिलने उनके गांव सिसौली पहुंचे । 


बता दें कि नरेश टिकैत और संजीव बालियान दोनों एक ही खाप से आते हैं , इतना ही नहीं दोनों एक ही गांव के भी हैं । ऐसे में हालचाल पूछने के बहाने बालियान उनसे मिलने पहुंचे हैं । असल में पिछले दिनों उन्होंने एक बयान जारी करते हुए सपा - रालोद के गठबंधन का समर्थन करने की बात कही थी , लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया । उन्होंने अपने नये बयान में कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल को अपना समर्थन नहीं देने जा रहे हैं । हालांकि इससे पहले राकेश टिकैत ने भी किसी भी दल को अपना समर्थन नहीं देने की बात कही थी । 

UP Election    cabinet minister sanjeev baliyan    BKU chief    naresh tikait    rakesh tikait    bhartiya kisan union    bjp first list of candidates    up election    mayawati birthday    Mayawati    BSP    Bsp Candidates List    BSP Candidates    UTTAR PRADESH    Uttar Pradesh Election    UP Vidhan Sabha Chunav    MLC    Ghanshyam Singh Lodhi    Akhilesh Yadav    Chandrashekhar Azad    ayush minister up government    mukesh verma    shikohabad MLA    congress mla joined bjp    SP mla joined bjp    akhilesh yadav    samajwadi party chief    seat sharing    jayant chaoudhary    op rajbhar   sanjay chauhan    swami prasad maurya    maurya quit BJP    swami prasad maurya join SP    up election 2022    up assembly elections    senior leader    bjp leaders    sp    samajwadi party     yogi cabinet    up election candidate list    akhilesh yadav    kaishav prashad maurya    swami prasad maurya daughter    news in hindi    hindi khaber    political news     national news    घनश्याम सिंह लोधी    यूपी चुनाव    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव    यूपी चुनाव 2022    समाजवादी पार्टी    स्वामी प्रसाद मौर्य    सपा में शामिल हुए मौर्य    स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी    भाजपा    योगी सरकार    योगी कैबिनेट से इस्तीफा    भाजपा विधायकों के इस्तीफे    भाजपा उम्मीदवारों की सूची    भाजपा से इस्तीफा    खबरें हिंदी में    राष्ट्रीय खबर    Samajwadi party alliance    SP alliance    ओपी राजभर    संजय चौहान    नवाब मलिक    इमरान मसूद    शिवपाल यादव    शिवपाल का बेटा आदित्य    SP    Congress    BJP    Naresh Saini    Hari Om Yadav    Dharmpal    UTTAR PRADESH    आयुष मंत्री    मुकेश वर्मा    शिकोहाबाद से भाजपा विधायक    समाज आजाद पार्टी    चंद्रशेखर आजाद    अखिलेश यादव ने दुर्व्यवहार किया       

Todays Beets: