Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

CBSE class 12th exam - 12वीं क्लास की परीक्षा में पूछा गया गुजरात दंगों से जुड़ा सवाल , मचा बवाल

अंग्वाल न्यूज डेस्क
CBSE class 12th exam - 12वीं क्लास की परीक्षा में पूछा गया गुजरात दंगों से जुड़ा सवाल , मचा बवाल

नई दिल्ली । एक बार फिर से हमारी शिक्षा व्यवस्था में एकेडमिक ओरिएंडिट सवालों से इतर सवाल पूछे जाने पर हंगामा खड़ा हो गया है । असल में एक बार फिर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं क्लास की परीक्षा में गुजरात दंगों से जुड़ा सवाल पूछा गया । मामला सामने आने पर सीबीएसई ने इस सवाल को 'अनुचित' और उसके दिशानिर्देशों के खिलाफ बताया है । CBSE ने इस प्रकरण पर बयान देते हुए कहा कि हम इस मामले में 'जिम्मेदार व्यक्तियों' के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे । 

विदित हो कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा (CBSE 12th Exam) में समाजशास्त्र के प्रश्न पत्र में छात्रों से पूछा गया-2002 में गुजरात में बडे़ पैमाने पर मुस्लिम विरोधी हिंसा किस सरकार के कार्यकाल में हुई? उत्तर के लिए विकल्प थे- कांग्रेस, भाजपा, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन । 

12वीं क्लास के बच्चों से ऐसा सवाल पूछे जाने पर सीबीएसई (CBSE) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'बुधवार को 12वीं कक्षा के समाजशास्त्र की टर्म एक परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया, जो अनुचित है और प्रश्न पत्र तैयार करने के संबंध में बाहरी विषय विशेषज्ञों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है । सीबीएसई त्रुटि को स्वीकार करता है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा ।


इतना ही नहीं बोर्ड ने कहा समाज शास्त्र का यह पेपर सेट करने वालों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न केवल अकादमिक उन्मुख होने चाहिए और वर्ग-धर्म-तटस्थ होने चाहिए । इसके साथ ही ऐसे विषयों को नहीं छूना चाहिए जो सामाजिक और राजनीतिक पसंद के आधार पर लोगों की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं । 

 

question on gujarat riots in CBSE class 12 paper    cbse class 12th exam    cbse    CBSE 12th class result    CBSE action    cbse 12th class exam    question on gujarat riots     CBSE board      icse       ISC board       modi government      board exams      board paper      news in hindi      सीबीएसई      कोरोना      कोविड 19       सीआईएससीई       बोर्ड परीक्षाएं      आईसीएसई      10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द      आईएससी परीक्षाएं    cbse 10th 12th exam 2022      supreme court      dismisses      cbse icse students plea    hybrid mode exam      Supreme Court      CBSE 10th 12th Exam      know CBSE 12th board reslut evaluation criteria      12th class marksheet    cbse          12th Board exam       Cbse marksheet      cbse board report to SC            evaluation 12th marking criteria       CBSE result       supreme court          सीबीएसई         सीबीएसई मार्कशीट       सुप्रीम कोर्ट       सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट         कैसे मिलेंगे 12वीं के छात्रों को नंबर       खबरें हिंदी में           सीबीएसई      सुप्रीम कोर्ट       CBSE      CBSE 10th Result        board exams         CBSE exams postpond       CBSE exams cancle         education minister        ramesh pokhriyal      pm modi         cbse date sheet 2021        cbse board exam 2021         cbse latest news        सीबीएसई         10वीं की परीक्षा रद्द        इंटरनल असेसमेंट      12वीं की परीक्षा        शिक्षामंत्री         सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं        खबरें हिंदी में         हिंदी खबर      

Todays Beets: