Saturday, April 20, 2024

दक्षिण भारत में ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को मनाई जा रही हनुमान जयंती , जाने कैसे प्रसन्न करें बजरंग बली को 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
दक्षिण भारत में ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को मनाई जा रही हनुमान जयंती , जाने कैसे प्रसन्न करें बजरंग बली को 

नई दिल्ली । कलयुग मे बजरंगबली यानि हनुमान एक ऐसे अरधेय देव है, जो अपने भक्तों की पुकार सबसे सरल तरीके से सुन लेते है ,उत्तर भारत में हनुमान जयंती चैत्र मास की शुक्ल पुर्णिमा को मनाई जाती है ,लेकन दक्षिण भारत में यह पर्व ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि यानि आज के दिन 29 मई 2019 को मनाया जा रहा है । इस दिन भक्त हनुमान जी का व्रत भजन कीर्तन करते है । हनुमान जी को बल बुद्धि का देवता माना जाता है ,हिन्दुओ में यह पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।  यूं तो देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ के साथ हवन आदि किए जाने की बात कहीं जाती हैं लेकिन संकट मोचक हनुमानजी की कृपा पाने के लिए भक्तों को मात्र उनके पसंद के कुछ काम करने होते हैं। ऐसा करके ही भक्त उनके विशेष कृपा के पात्र हो जाते हैं। सभी प्रकार के संकट और पीड़ा को मात्र नाम जपने से ही हर लेने वाले रामभक्त हनुमान आखिर किस प्रकार की अराधना और किस प्रकार के कार्यों से खुश होते हैं, इसके बारे में आज हम आपको बताते हैं।

तो चलिए अब जब भी आप रामभक्त हनुमान जी की अराधना करें इन बातों का विशेष ध्यान रखें और नीचे लिखी गई बातों का अनुसरण कर उनकी विशेष कृपा का पात्र बनें। 

जानें हनुमान जी की सबसे प्रिय वस्तु 

तो चलिए एक-एक करके प्रभु श्रीराम भक्त और जगत के संकटमोचक हनुमान जी को प्रसन्न करने के कुछ छोटे-छोटे तरीकों के बारे में जानते हैं। इसमें हम सबसे पहले बात करेंगे उस उपाय की जो संकटमोचक को अपनी जान से भी ज्यादा प्यारा है, जिसके लिए वह अपने जीवन का भी बलिदान देने को राजी हो गए थे। यह कुछ और नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम नाम का जप है। अगर आप रामभक्त हनुमान के कृपा पात्र बनना चाहते हैं तो यह उपाय सबसे ज्यादा कारगर साबित होने वाला है। इसके लिए आपको पीपल के पत्तों पर चमेली के तेल और भगवा रंग के सिंदूर को मिलाकर बनाए गए लेप से श्रीराम लिखना है और उसे इन पत्तों को हनुमान जी को अर्पित करने हैं। ऐसा करने वाले को हनुमानजी अपना शरण में ले लेते हैं।

भगवान भोलेनाथ को कर सकते हैं महज 5 मिनट की पूजा से खुश, जानें हर मिनट अराधना का विधान

 मूर्ति पर भगवा रंग का सिंदूर अर्पित करें

इसी क्रम में दूसरा कारगर उपाय है कि हनुमान जी की मूर्ति पर आग चमेली का तेल और भगवा रंग वाले सिंदूर का लेप लगाएं। इससे हनुमान जी काफी प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनचाही मुराद को पूरा करते हैं।

मंदिर में लाल ध्वज फहराएं


अगर आप हनुमान जी की विशेष कृपा चाहते हैं तो आप उनके मंदिर में लाल रंग का श्रीराम लिखा ध्वज फहराएं। मंगलवार को ऐसा ध्वज चढ़ाने वालों को धन लाभ होता है। वहीं जो लोग अपने वाहन पर ऐसा वाहन लगाते हैं प्रभु उनकी रक्षा स्वयं करते हैं। 

क्या आप जानते हैं पूजा में शंख की अहमियत, जानें कैसे करें इसका उपयोग, भूलकर भी ऐसा न करें 

चमेली का तेल का विशेष प्रयोग

एक खास बात ध्यान रखें कि प्रभु की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाने के दौरान उसमें चमेली का तेल का प्रयोग करें। राम भक्त हनुमान को चमेली का तेल अतिप्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि उसकी सुगंध उन्हें प्रभुराम की अराधना में लील रहने के लिए एकाग्रचित करती है। इसलिए उनके आगे दीपक जलाने में चमेली के तेल का इस्तेमाल करना  चाहिए। 

तुसलीदल की माला करें अर्पित

इसी क्रम में आप अंजनी पुत्र की कृपा पाने के लिए उन्हें तुलसीदल की माला अप्रित करें , तुलसीदल का सेवन करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

महिलाएं न चढ़ाएं सिंदूर, सिर्फ लाल फूल चढ़ाएं

इस दौरान ध्यान रखें कि महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर अर्पित न करें , वह केवल उन्हें लाल रंग का फूल की चढ़ा सकती हैं। 

fast    fasting    hanuman jayanti       fast tuesday       rashifal       horoscope       horoscope yearly          rashifal in hindi         dharma          lio        religious        12 zodiac signs        planets           Astrology        WATER SIGNS          FIRE SIGNS        Aries        Sagittarius          gamini sign          ‎Zodiac Signs          12 राशियां         ज्योतिष         मकर राशि           कर्क राशि       मिथुन राशि        कुंभ राशि          वृश्चिक राशि        मेष        सिंह राशि         गुण दोष           अंकशास्त्र       समुद्रशास्त्र          तुला           मीन राशि        धनु           कन्या        वृषभ राशि           हस्तरेखा         जीवन रेखा         मस्तिष्क रेखा        हाथ पर तिल        हनुमान जी की पूजा की विधि       मंगलवार व्रत का तरीका      हनुमान जयंती       संकटमोचक हनुमान           हनुमान जयंती    fast    fasting    hanuman jayanti       fast tuesday       rashifal       horoscope       horoscope yearly          rashifal in hindi         dharma          lio        religious        12 zodiac signs        planets           Astrology        WATER SIGNS          FIRE SIGNS        Aries        Sagittarius          gamini sign          ‎Zodiac Signs          12 राशियां         ज्योतिष         मकर राशि           कर्क राशि       मिथुन राशि        कुंभ राशि          वृश्चिक राशि        मेष        सिंह राशि         गुण दोष           अंकशास्त्र       समुद्रशास्त्र          तुला           मीन राशि        धनु           कन्या        वृषभ राशि           हस्तरेखा         जीवन रेखा         मस्तिष्क रेखा        हाथ पर तिल        हनुमान जी की पूजा की विधि       मंगलवार व्रत का तरीका      हनुमान जयंती       संकटमोचक हनुमान           हनुमान जयंती      

Todays Beets: