नई दिल्ली। मौसम का तापमान बढ़ते ही बाजार में शीतल पेय की भरमार आ जाती है। इसमें बड़ी कंपनियों से लेकर देशी हर तरह के पेय बाजार में उपलब्ध होते हैं। शीतल पेय के नाम पर मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक पीने में तो काफी आनंद आता है लेकिन क्या आपको पता है कि उसके पीने से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान ही होता है। ऐसे में गर्मियों के बढ़ने के साथ हमें देसी उपायों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर सत्तू को गरीबों का भोजन माना जाता है, पर क्या आपको पता है कि गर्मियों में सत्तू पीने के कितने फायदे हैं। आइए हम आपको बता रहे हैं सत्तू के फायदे-
-गर्मियों में सुबह सत्तू पीकर निकलने पर लू से बचा जा सकता है।
-गर्मियों में अक्सर गैस या फिर गर्मी के चलते जी मिचलाने की समस्या रहती है लेकिन सत्तू पीने से इससे भी राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें - बढ़ते वजन से हैं परेशान, अपनाएं ये टिप्स और बिना जिम गए पाएं छरहरा बदन
-सत्तू पीने से मधुमेह और रक्तचाप नियंत्रित रहता है। सत्तू में नींबू, नमक और जीरा डालकर पीने से बीपी नहीं बढ़ता है।
-सत्तू मोटापे को भी दूर करता है। सत्तू पीने से पाचन ठीक रहता है और एसिडिटी नहीं होती है।