नई दिल्ली। यूं तो लहसुन का इस्तेमाल खाने के जायके को बेहतर बनाने के लिए किया जाहा है लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह खाली पेट में लहसुन खाने के कितने फायदे हैं। अगर आप इसके बारे में जानेंगे तो आप भी रोजाना इसका इस्तेमाल शुरू कर देंगे। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। आज हम आपको लहसुन खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हाई बीपी से छुटकारा
लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिलता है। दरअसल लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।
पेट की बीमारियां छूमंतर
पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्ज की रोकथाम में लहसुन बेहद उपयोगी है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्ज से आराम मिलेगा।
दिल रहेगा सेहतमंद
लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है।
डाइजेशन होगा बेहतर
खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आपका डाइजेशन अच्छा रहता है और भूख भी खुलती है।
सर्दी-खांसी में राहत
लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस के इलाज में फायदा है।