Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

इन प्राकृतिक उपायों को अपनाएं और मलेरिया-चिकनगुनिया को दूर भगाएं

अंग्वाल न्यूज डेस्क
इन प्राकृतिक उपायों को अपनाएं और मलेरिया-चिकनगुनिया को दूर भगाएं

नई दिल्ली। बदलते मौसम के साथ ही कई बीमारियां भी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है और मलेरिया के साथ ही चिकनगुनिया के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। मच्छरों से खुद को बचाने के लिए कई लोग माॅस्किटो रिपेलेंट क्रीम या लिक्विड का उपयोग करते हैं जिससे कई बार बचाव की जगह परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। इन क्रीम या फिर लिक्विड के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे प्राकृतिक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और मच्छर भी दूर भागेंगे।

पुदीने का तेल  

मच्छरों से निपटने के लिए पेपरमिंट ऑयल या पुदीने का तेल प्राकृतिक निवारक है। दरअसल मच्छरों को पुदीने के तेल की गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले अपने शरीर पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर निकलें। आप इसे अपने कपड़ों पर भी थोड़ा सा डाल सकते हैं।

 


नीम का तेल 

मच्छरों को भगाने के लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इनफ्यूजर की मदद से नीम के तेल का पूरे कमरे में छिड़काव करें। ऐसा करने से कमरे में मच्छरों का नामोनिशान नहीं रहेगा। इसके अलावा नारियल तेल में नीम के तेल को मिलाकर पूरे शरीर पर भी लगाया जा सकता है। आप चाहें तो नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया भी जला सकते हैं। इससे भी मच्छर भाग जाएंगे। ये भी पढ़ें - बदलते मौसम में तेजी से फैल रहा वायरल फीवर, इन घरेलू उपायों को अपनाकर भगाएं दूर

 

लैवेंडर का तेल

मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और लैवेंडर तेल को भरकर लगाएं। इसके अलावा आप लैवेंडर ऑयल को सिट्रोनेला तेल और यूकेलिप्टस ऑयल के साथ मिक्स कर कमरे में स्प्रे कर सकते हैं। आपके कमरे से मच्छर छू मंतर हो जाएंगे। हर 2-3  घंटों बाद स्प्रे करते रहे। आप चाहें तो लैवेंडर ऑयल को हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।

Todays Beets: