मुंबई। कुछ समय से फिल्मी सितारों की तरफ से अपने चाहने वालों को खुशखबरी देने का सिलसिला जारी है। काफी समय से अरबाज खान से तलाक लेकर अलग रह रही अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अब एक बार फिर से अपना घर बसाने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के अनुसार मलाइका अरोड़ा अपने दोस्त अर्जुन कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बता दें कि कुछ ही समय पहले इटली में मलाइका का जन्मदिन मनाने के बाद वापस लौटते हुए दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे हुए देखा गया था। इसके बाद से ही मीडिया में दोनों की रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थी।
गौरतलब है कि अभिनेता अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका काफी समय से अकेली रह रही हैं और अक्सर कार्यक्रमांे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ देखा गया है। अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल दोनों अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - #METOO अभियान - आलोकनाथ की ऑनस्क्रीन 'बहु' रेणुका शहाणे ने लगाए 'ससुरजी' पर आरोप, कहा- फिल्म ...
यहां बता दें कि अरबाज से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर को कई बार मलाइका के घर के बाहर देखा गया था। अब इटली में मलाइका का 45वां जन्म दिन मनाकर लौटने के बाद हवाई अड्डे पर दोनों को एक साथ देखा गया। हालांकि मीडिया से बचने के लिए दोनों अलग-अलग गेट से बाहर निकले। एक रियल्टी टीवी कार्यक्रम के दौरान भी अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए साथ में एंट्री की थी। इसके बाद से ही दोनों की नजदीकियों की खबरें उड़ने लगी थी।