नई दिल्ली। अपने बयानों और हरकतों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले बाॅलीवुड गायक मीका सिंह एक बार फिर से मुश्किलों में फंस सकते हैं। एक नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो भेजने के आरोप में उन्हें दुबई में हिरासत में लिया गया है। खबरों के अनुसार मीका पर ब्राजील की एक 17 साल की लड़की ने अश्लील फोटो भेजने के साथ ही यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद दुबई पुलिस ने उन्हें शुक्रवार की सुबह एक बार से हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि मीका सिंह का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है।
गौरतलब है कि बाॅलीवुड गायक मीका सिंह इन दिनों दुबई में इवेंट करने गए हुए हैं। अब दुबई पुलिस के द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद उनके दोस्तों के द्वारा उन्हें छुड़ाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। यहां बता दें कि मीका सिंह ने दुबई पहुंचने की फोटो इंस्टाग्राम पर भी डाला थ और कैप्शन में लिखा, ‘‘हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड ‘द मसाला अवार्ड फंक्शन’ को अटेंड करने आया हूं।’’
ये भी पढ़ें - विवादों में घिरी ‘केदारनाथ’ को नैनीताल कोर्ट ने दी बड़ी राहत, रिलीज पर रोक लगाने से किया इंकार
यहां बता दें कि मीका सिंह इससे पहले भी कई विवादों में रहे हैं। मीका को साल 2015 में दिल्ली के एक डॉक्टर को इवेंट के दौरान थप्पड़ मारने के चलते गिरफ्तार किया गया था। साल 2006 में मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने मुंबई में एक बर्थडे सेलिब्रेशन में मीका के जबरन किस करने पर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। साल 2014 में मीका हिट-एंड-रन केस में फंसे थे। इस दौरान उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को अपनी कार से कुचल दिया था।