नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। हालांकि अभी निक्की के इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चला है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप से अंतर विरोधों के चलते ही भारतवंशी निक्की ने इस्तीफा दिया है। गौर करने वाली बात है कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत बनने से पहले निक्की हेली साउथ कैरोलाइना की गवर्नर के पद पर कार्यरत थीं।
गौरतलब है कि हेली के इस्तीफे को ट्रंप सरकार के लिएएक झटका माना जा रहा है। बता दें कि निक्की हेली जनवरी 2017 से इस पद पर बनी हुई थीं। इस्तीफे पर उनकी ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे पहले 24 सितंबर को राष्ट्रपति ट्रंप और निक्की हेली एक साथ न्यूयॉर्क शहर स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें - लश्कर ए तैयबा ने दी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थानों को उड़ाने की ध...
यहां बता दें कि भारत से अमेरिका पहुंची अप्रवासी निक्की हेली ग्लोबल ट्रेड की हिमायती रही हैं। अपनी इसी नीति के जरिए वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में आकर्षण का केंद्र थीं। वहीं, ट्रंप बाजार को अपने हिसाब से चलाकर चीन के साथ ट्रेड वार जारी रखने के पक्ष में हैं। हालांकि हेली ने संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप की सभी नीतियों का समर्थन किया है।