Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

IPL 2020 के आगाज संग सट्टेबाजों का भी बाजार चालू , जानिए कौन सी टीम है सट्टेबाजों की पहली पसंद

अंग्वाल न्यूज डेस्क
IPL 2020 के आगाज संग सट्टेबाजों का भी बाजार चालू , जानिए कौन सी टीम है सट्टेबाजों की पहली पसंद

नई दिल्ली । आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय दर्शकों को अपने चहेते क्रिकेटरों को मैदान पर खेलते हुए देखनों को मिलेगा । लंबे इंतजार के बाद शनिवार यानी कल से आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आजाग होने जा रहा है। देश में कोरोना काल अभी भी जारी है , जिसके चलते इस बार आईपीएल को देश के बाहर करवाया जा रहा है। जहां दर्शक आईपीएल के शुरू होने से उत्साहित हैं , वह इस आयोजन से सट्टेबाज भी खुश हो गए हैं । उनका बाजार भी चालू हो गया है । सट्टेबाजों के अनुसार , उन्होंने इस बार भी अपनी पसंदीदा टीम मुंबई इंडियंस को ही चुना है । इस पर पर 4.90 रुपये का भाव है जबकि मुंबई के बाद सनराइजर्स हैदराबाद है जिस पर 5.60 रुपये का भाव है ।  

विदित हो कि पिछले कई सालों से आईपीएल के आयोजन के दौरान सट्टेबाजों के भी खुलकर खेलने के कई किस्से सामने आए हैं । इस सब के मद्देनजर यूएई में होने वाले आईपीएल के शुरू होने से पहले कई राज्यों की सरकारों ने अपनी इंटेलिजेंट विंग, क्राइम ब्रांच यूनिट और सभी जिलों के पुलिस अफसरों को सक्रिय होने के लिए कहा है । 

जानिए क्या है सट्टेबाजों का इस बार टीम को लेकर भाव... 

-सट्टेबाजों की पहली पसंदीदा टीम मुंबई इंडियंस और पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा ही है। ऐसी जानकारी मिली है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मौजूदा कीमत 4.90 रुपये है ।

-  इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद हैं जिसकी कीमत 5.60 रुपये है । 

- अगर बात चेन्नई सुपर किंग्स की करें तो उसका भाव 5 रुपये है । 

-  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6.20 रुपये का भाव मिला है । 

- इसी क्रम में दिल्ली कैपिटल्स को 6.40 रुपये का भाव मिला है । 

- कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो 7.80 रुपये मिला है । 

- किंग्स इलेवन पंजाब 9.50 रुपये के भाव से नीचे से दूसरे स्थान पर है । 

-सट्टेबाजों की लिस्ट में सबसे नीचे की टीम इस बार राजस्थान रॉयल्स है , जिसे 10 रुपये के हिसाब से भाव मिला है । 

जानें क्या है भाव का मतलब

असल में जिस टीम की कीमत, जितनी कम होगी , वह उतनी ही पसंदीदा टीम होगा । यानी उसे उतना ही मजबूत माना जाएगा । मसलन अगर कोई मुंबई इंडियंस पर 100 रुपये लगाता है तो उसे मुंबई के जीतने पर 490 रुपये मिलेंगे । हालांकि यह रेट बदलता रहता है। 

मेट्रो सिटी हैं सट्टेबाजी के बड़े केंद्र 

ऐसा कहा जाता है कि मेट्रो सिटी में सट्टेबाजी ज्यादा फल फूल रही है । ये शहर सट्टेबाजों के बड़े गढ़ माने जाते हैं । हालांकि इस सबके को जानते हुए देश के कई शहरों में पुलिस को अलर्ट पर कर दिया गया है । 

कल से कब तक चलेगा टूर्नामेंट

विदित हो कि टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा । IPL फाइनल 10 नवंबर को होगा । इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे । इस बार आयोजकों ने IPL मैचों के नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है । दिन के मुकाबले अब शाम 4 बजे की जगह दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे । शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे, जो कि पहले रात 8 बजे से होते थे ।

दुबई में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा मैच

बता दें कि दुबई में आईपीएल के सबसे ज्यादा 24 मैच खेले जाएंगे । अबु धाबी में 20 मैच और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे ।  असल में भारत में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण विश्व की सबसे बड़ी टी-20 लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन स्थानों दुबई, अबु धाबी और शारजाह में किया जाएगा । 

चलिए बताते हैं आईपीएल के 13वें सीजन का शेड्यूल

19 सितंबर - शनिवार - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 

20 सितंबर - रविवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

21 सितंबर - सोमवार - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

22 सितंबर - मंगलवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

23 सितंबर - बुधवार - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस 

24 सितंबर - गुरुवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

25 सितंबर - शुक्रवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 

26 सितंबर - शनिवार - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

27 सितंबर - रविवार -  राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

 28 सितंबर - सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस 

29 सितंबर - मंगलवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

30 सितंबर - बुधवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

1 अक्टूबर - गुरुवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस

2 अक्टूबर - शुक्रवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

3 अक्टूबर - शनिवार - राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

3 अक्टूबर - शनिवार - दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स

4 अक्टूबर - रविवार - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 

4 अक्टूबर - रविवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

5 अक्टूबर - सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स


6 अक्टूबर - मंगलवार - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 

7 अक्टूबर - बुधवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

8 अक्टूबर - गुरुवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 9 अक्टूबर - शुक्रवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

10 अक्टूबर - शनिवार- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

10 अक्टूबर - शनिवार- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

11 अक्टूबर - रविवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 11 अक्टूबर - रविवार - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

12 अक्टूबर - सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

13 अक्टूबर - मंगलवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

14 अक्टूबर - बुधवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

15 अक्टूबर - गुरुवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

16 अक्टूबर - शुक्रवार - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

17 अक्टूबर - शनिवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

17 अक्टूबर - शनिवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

18 अक्टूबर - रविवार - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 अक्टूबर - रविवार - मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

19 अक्टूबर - सोमवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

 20 अक्टूबर - मंगलवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

21 अक्टूबर - बुधवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

22 अक्टूबर - गुरुवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

23 अक्टूबर - शुक्रवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 अक्टूबर - शनिवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

24 अक्टूबर - शनिवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

25 अक्टूबर - रविवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

25 अक्टूबर - रविवार -  मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स  

26 अक्टूबर - सोमवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

27 अक्टूबर - मंगलवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 28 अक्टूबर - बुधवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

29 अक्टूबर - गुरुवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

30 अक्टूबर - शुक्रवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स

31 अक्टूबर - शनिवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

31 अक्टूबर - शनिवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

1 नवंबर - रविवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

1 नवंबर - रविवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

2 नवंबर - सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

3 नवंबर - मंगलवार - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 

Todays Beets: