Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

Punjab Assembly Election 2022 - भाजपा ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट , हर वर्ग को साधने की कोशिश

अंग्वाल न्यूज डेस्क
Punjab Assembly Election 2022 - भाजपा ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट , हर वर्ग को साधने की कोशिश

नई दिल्ली । Punjab Assembly Election 2022 । पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा ने अपने 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इस दौरान कहा कि हम 34 सीटों के जो हम उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं , उसमें किसान परिवारों के 12 उम्मीदवारों को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS शामिल हैं ।  

पंजाब भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को पत्रकारों को इस सूची के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 34 उम्मीदवारों की पहली सूची में 13 सिखों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि BJP चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है । वहीं दुष्यंत गौतम ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है । पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं. पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है ।

उन्होंने कहा - कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं, उनकी ही विधानसभा में रेत का अवैध खनन हो रहा है ।  इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश के रेत माफिया से उनके घनिष्ठ संबंध हैं । पंजाब की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा । 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था इसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है । 

भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 

सुजानपुर - दिनेश सिंह बब्बू ( डिप्टी स्पीकर रहे है)

दीनानगर - श्रीमती रेणु कश्यप

हरगोबिंदपुर - बलजिंदर सिंह दकोह

अमृतसर नार्थ - सरदार सुखविंदर सिंह पिंटू

तरनतारन - नवरीत सिंह लवली

कपूरथला - रंजीत सिंह खोजेवाला

जालंधर सेंट्रल - मनोरंजन कालिया

जालंधर नार्थ - कृष्णदेव भंडारी

मुकेरिया - जंगिलाल महाजन

दसूहा - रघुनाथ राणा

चब्बेवाल - डॉ दिलभग राय


गढ़शंकर -नामिशा मेहता

फतेहगढ़ साहिब - दीदार सिंह भटी

अमलोक- कंवर वीर सिंह तोहरा

खन्ना - गुरप्रीत सिंह

लुधियाना सेंट्रल - गुरुदेव शर्मा

लुधियाना वेस्ट - विक्रमसिंह सिद्धू

गिल - एस आर लधर

जगरो - कंवर नरेंद्र सिंह

फिरोजपुर सिटी - राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

जलालाबाद - पूरणचंद

फाजिल्का - सुरजीत कुमार ज्ञानी

अबोहर - अरुण नारंग

मुक्तसर - राजेश बड़ेला

फ़रीदकोट - गौरव कक्कर

भुचोमंडी - रुपिंदर सिंह सिद्धू

bjp release first candidate list      Punjab Assembly Election    bhagwant mann    AAP punjab CM candidate    aap announcment    tarun chugh    aam admi party    arvind kejriwal    punjab election    ayush minister up government    mukesh verma    shikohabad MLA    congress mla joined bjp    SP mla joined bjp    akhilesh yadav    samajwadi party chief    seat sharing    jayant chaoudhary    op rajbhar   sanjay chauhan    swami prasad maurya    maurya quit BJP    swami prasad maurya join SP    up election 2022    up assembly elections    senior leader    bjp leaders    sp    samajwadi party     yogi cabinet    up election candidate list    akhilesh yadav    kaishav prashad maurya    swami prasad maurya daughter    news in hindi    hindi khaber    political news     national news    पंजाब भाजपा    दुष्यंत गौतम    तरुण चुघ    यूपी चुनाव    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव    यूपी चुनाव 2022    समाजवादी पार्टी    स्वामी प्रसाद मौर्य    सपा में शामिल हुए मौर्य    स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी    भाजपा    योगी सरकार    योगी कैबिनेट से इस्तीफा    भाजपा विधायकों के इस्तीफे    भाजपा उम्मीदवारों की सूची    भाजपा से इस्तीफा    खबरें हिंदी में    राष्ट्रीय खबर    Samajwadi party alliance    SP alliance    ओपी राजभर    संजय चौहान    नवाब मलिक    इमरान मसूद    शिवपाल यादव    शिवपाल का बेटा आदित्य    SP    Congress    BJP    Naresh Saini    Hari Om Yadav    Dharmpal    UTTAR PRADESH    आयुष मंत्री    मुकेश वर्मा    शिकोहाबाद से भाजपा विधायक    पंजाब विधानसभा चुनाव    भगवंत मान    मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार    केजरीवाल का ऐलान    अरविंद केजरीवाल   

Todays Beets: