नई दिल्ली। सोशल मीडिया का उपयोग आमतौर पर नौजवान सिर्फ अपने दोस्तों से जुड़ने और अपनी भावनाओं एवं बातों को एक दूसरे पहुंचाने के लिए किया जाता है। अक्सर टाइम पास के मकसद से फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। फेसबुक अब आपको स्टार्ट अप शुरू करने की उपाय भी सुझाएगा। फेसबुक ने इसके लिए ‘स्टार्टअप ट्रेनिंग हब फ्रॉम फेसबुक’ शुरू किया है। इसके तहत न केवल आप अपने आईडिया को बेहतर बना सकते हैं बल्कि उसके बाजार से जुड़े शोध के पहलुओं के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
नए आईडिया देंगे
गौरतलब है कि फेसबुक अपने नए यूजर्स को इस तरह के फायदे देने जा रहा है जिससे युवाओं में इसके उपयोग के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। फेसबुक के इस माध्यम से आप अपने स्टार्टअप को मुफ्त में बेहतर बना सकते हैं। यहां न केवल आईडिया को टेस्ट करने का विकल्प है बल्कि अपना बिजनेस शुरू करने का भी विकल्प उपलब्ध है। सबसे पहले आपको एक आइडिया बनाना होगा। इस आईडिया को बिजनेस में बदलने में भी फेसबुक आपकी मदद करेगा, वह आपको यह भी बताएगा कि आपका आईडिया कैसे बेहतर से बेहतर हो सकता है और बिजनस शुरू करने के लिए कितनी मार्केट रिसर्च की जरूरत है। आईडिया और मार्केट रिसर्च की जानकारी फेसबुक से लेने के बाद आपको एफबी पर आपके स्टार्टअप के भारत में विधिक पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी।
अब गलतियों की चिंता छोड़ बिंदास होकर करें टाइप, एंड्राॅयड फोन के लिए लाॅन्च हुआ ‘ग्रामरली कीबोर्ड’
देश के नियमो के बारे में जानकारी
देश में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ क्या है? आप अपने आइडिया से निवेशकों को कैसे आकर्षित कर सकते हैं? भारत में कर प्रणाली क्या है? स्टार्टअप के लिए सरकार आपको क्या-क्या लाभ दे सकती है? किस राज्य में क्या स्टार्टअप की पॉलिसी है? यह सभी जानकारियां आपको फेसबुक के माध्यम से मिल जाएंगी।
https://startups.fb.com