Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

UP election - योगी का तंज - इस बार दो लड़के जोड़ी बनाकर आए हैं , एक ने दंगे करवाए दूसरे ने दिल्ली में बैठ तमाशा देखा

अंग्वाल न्यूज डेस्क
UP election - योगी का तंज - इस बार दो लड़के जोड़ी बनाकर आए हैं , एक ने दंगे करवाए दूसरे ने दिल्ली में बैठ तमाशा देखा

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गाजियाबाद में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे । इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पर बड़ा हमला किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा - पश्चिम उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की साजिश की जा रही है। उन्होंने अखिलेश और जयंत चौधरी का नाम लिए बिना कहा दो लड़के जोड़ी बनाकर आए हैं। एक ने दंगे कराए और दूसरा दिल्ली में बैठकर तमाशा देखता रहा। 

इस दौरान योगी ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार के दौरान भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए । भाजपा नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं। महीनों तक मुजफ्फरनगर जलता रहा कोई पूछने वाला नहीं था। फिर से ये लोग दो लड़कों की जोड़ी बनाकर दंगों की भट्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को झोंकने की साजिश के तहत आए हैं।

इससे पहले मेरठ में भी सीएम योगी ने इन दोनों नेताओं पर तंज कसे । उन्होंने अखिलेश के गत दिनों लाल पोटली दिखाने पर कहा वह लाल पोटली लेकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने संकल्प ले लिया है। सीएम योगी ने लाल पोटली को भी दंगों से जोड़ दिया। योगी ने कहा कि आप कोई संकल्प नहीं ले सकते। जब यहां दंगे हो रहे थे और लोग मारे जा रहे थे तो आप सो रहे थे।


विदित हो कि पिछले दिनों अखिलेश और जयंत चौधरी ने पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला था । उस दौरान किसानों के मुद्दे को जोर-शोर से दोनों ने उठाया था। अखिलेश ने कहा था कि ये दोनों किसानों के बेटे हैं। किसानों के हक के लिए आखिरी वक्त तक लड़ेंगे। 

 

yogi adityanath    akhilesh yadav    jayant chaudhary    union minister     pm modi virtual rally    bjp leader rita bahuguna joshi    rita bahuguna joshi son    mayank  joshi    mayank may join SP    nida khan    daughter in law    maulana tauqir raza    nida khan joined bjp    akhilesh yadav    amit shah in mathura    amit shah live    muzaffarnagar    jayant chaudhary reaction    bjp offer    alliance    amit shah    jats leaders    congress leader    RPN singh    RPN singh in BJP    Uttar Pradesh    Uttar Pradesh Assembly Elections 2022    Uttar Pradesh Assembly polls 2022    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022    sambit patra    akhilesh yadav    pakistan    amit shah    kairana    door to door campaign    bjp release first candidate list      Punjab Assembly Election    bhagwant mann    AAP punjab CM candidate    swami prasad maurya    maurya quit BJP    swami prasad maurya join SP    up election 2022     hindi khaber    political news     national news    पंजाब भाजपा    जयंत चौधरी    भाजपा का प्रस्ताव    जाट नेता    दुष्यंत गौतम    तरुण चुघ    यूपी चुनाव    आरपीएन सिंह    कांग्रेस के स्टार प्रचारक    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव    यूपी चुनाव 2022    समाजवादी पार्टी    स्वामी प्रसाद मौर्य    सपा में शामिल हुए मौर्य    स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी    भाजपा    योगी सरकार    योगी कैबिनेट से इस्तीफा    भाजपा विधायकों के इस्तीफे    भाजपा उम्मीदवारों की सूची    भाजपा से इस्तीफा    खबरें हिंदी में    राष्ट्रीय खबर    Samajwadi party alliance    SP alliance    ओपी राजभर    संजय चौहान    नवाब मलिक    इमरान मसूद    शिवपाल यादव    शिवपाल का बेटा आदित्य    SP    Congress    BJP    Naresh Saini    Hari Om Yadav    Dharmpal    UTTAR PRADESH    आयुष मंत्री    मुकेश वर्मा    शिकोहाबाद से भाजपा विधायक    पंजाब विधानसभा चुनाव    भगवंत मान    मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार    केजरीवाल का ऐलान    अरविंद केजरीवाल   

Todays Beets: