Wednesday, April 24, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

PM MODI LIVE - दीदी वोट बैंक के लिए किस हद तक गिरोगी , शवों पर राजनीति आपकी पुरानी आदत

अंग्वाल न्यूज डेस्क
PM MODI LIVE - दीदी वोट बैंक के लिए किस हद तक गिरोगी , शवों पर राजनीति आपकी पुरानी आदत

आसनसोल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पांचवे चरण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आसनसोल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मां, माटी, मानुष की बात करने वाली दीदी ने बंगाल में हर तरफ माफिया राज फैला दिया है। आसनसोल की प्राक्रतिक संपदा को लूटने के लिए कोयला माफिया। नदियों की बालू लूटने के लिए अवैध खनन माफिया। सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए भू माफिया का साम्राज्य फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि चार दौर का मतदान, टीएमसी खंड-खंड हो गई। बाकी चार दौर का मतदान, दीदी-भाइपो का पत्ता साफ। पांचवें चरण के मतदान में भी कमल के फूल पर बटन दबाकर, भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारी संख्या में मतदान हो रहा है।

भाजपा हर मुश्किल काम करने के लिए काम करेगी

इस दौरान उन्होंने कहा कि - शोनार बांग्ला के संकल्प के साथ भाजपा सरकार यहां आपकी हर मुश्किल कम करने के लिए काम करेगी। बंगाल में कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया जाएगा। कानून के राज में यहां नए उद्योग लगेंगे, बंगाल में निवेश बढ़ेगा।बंगाल ने दीदी पर विश्वास किया था

उन्होंने कहा - दीदी, बंगाल के लोगों ने आप पर अभूतपूर्व विश्वास किया था। अब बंगाल के लोग आपको हमेशा के लिए एक ऐसा सर्टिफिकेट देने वाली है जो आप जीवनभर घर में लटका कर रख सकती हो। ये सर्टिफिकेट है- भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

आपकी साजिश लोग नाकाम कर रहे...

इसी क्रम में पीएम अपने चिरपरिचित अंदाज में बोले - दीदी, ओ दीदी, आप जितनी चाहे साजिशें कर लीजिए, जितनी चाहे कोशिशें कर लीजिए। इस बार आपकी साजिश बंगाल के लोग खुद ही नाकाम कर रहे हैं। इस बार बंगाल के लोगों ने ही आपके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मां गंगा की सफाई के लिए देश में इतना बड़ा अभियान शुरू हुआ, लेकिन दीदी इससे जुड़ी बैठक में भी नहीं आईं। एक-दो बार न आने का तो समझ में आता है, लेकिन दीदी ने यही तरीका बना लिया है। दीदी, बंगाल के लोगों के लिए कुछ देर का समय नहीं निकाल पातीं। ये उन्हें समय की बर्बादी लगता है। 

दीदी ने सेना को भी बदनाम किया

उन्होंने कहा - पहली ही कैबिनेट में पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।  2 मई को भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल के हर किसान के खाते में 18 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। दीदी केंद्रीय वाहिनी ही नहीं, सेना तक को बदनाम करती हैं, राजनीति के लिए झूठे आरोप लगाती हैं। दीदी खुद को देश के संविधान से ऊपर समझती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई

वह बोले - 2018 के पंचायत चुनाव, पश्चिम बंगाल कभी नहीं भूल सकता। बर्धमान से लेकर, बांकुरा, बीरभूम, मुर्शीदाबाद के लोगों को आज भी याद है कैसे उनके अधिकारों को छीना गया । आप सोचिए, बंगाल में 20 हजार से ज्यादा पंचायतों में सीधे दीदी के तोलाबाजों को निर्वाचित कर दिया गया। लोकतंत्र के इस अपमान से, लोकतंत्र को इस तरह कमजोर किए जाने से सुप्रीम कोर्ट तक ने नाराजगी जताई। लेकिन दीदी ने लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया, लोकतंत्र की परवाह नहीं की। दीदी ने इतना आतंक फैलाया कि एक तिहाई से भी ज्यादा पंचायतों में कैंडिडेट पर्चा तक नहीं भर पाए। हमले के डर से WhatsApp तक पर नॉमिनेशन फाइल करने पड़े। जीत के बाद भी जनप्रतिनिधियों को पड़ोसी राज्यों में शरण लेनी पड़ी।

लोगों की मौत पर दीदी की राजनीति जारी

पीएम ने कहा - कूचबिहार में जो हुआ, उस पर कल एक ऑडियो टेप आपने सुना होगा। 5 लोगों की दुखद मृत्यु के बाद दीदी किस तरह राजनीति कर रही हैं, ये इस ऑडियो से सामने आता है। इस ऑडियो में कूचबिहार के टीएमसी नेता को कहा जा रहा है कि मारे गए लोगों के शवों के साथ रैली करो। दीदी, वोटबैंक के लिए कहां तक जाएंगी आप? सच्चाई ये है कि दीदी ने कूचबिहार में मारे गए लोगों की मृत्यु से भी अपना सियासी फायदा करने की सोची। शवों पर राजनीति करने की दीदी को बहुत पुरानी आदत है।

west bengal    PM narender modi    west bengal election    modi addresses public meeting    Asansol    assembly election in West Bengal    congress candidate died    murshidabad    rahuk sinha    election commission    BJP leader rahul sinha    mamta benarjee    west bengal assembly election    TMC    violance    violance during West Bengal assembly Elections 2021    kuch bihar    hugli    Prashant Kishor    Amit Malviya    West Bengal Phase 4 Voting    West Bengal Election 2021    polling in bengal    Voting in bengal    West Bengal Elections 2021    West Bengal    assembly Elections 2021    Bengal Elections news    Nandigram    Mamata Banerjee    Suvendu Adhikari    PM Modi    Amit Shah    BJP    TMC    कूच बिहार    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव    चुनावों में हिंसा    लॉकेट चटर्जी    बंगाल चुनाव    मतदान    चौथे चरण का मतदान    विधानसभा चुनाव    खबरें चुनाव की    खबरें हिंदी में    हिंदी खबर    चुनाव आयोग    विवादित बयान    ममता बनर्जी प्रतिबंध    राहुल सिन्हा    पश्चिम बंगाल चुनाव    तृणमूल कांग्रेस नेता    आसनसोल    पीएम मोदी का भाषण   

Todays Beets: