Wednesday, April 24, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले - रूस को पुराना सोवियत यूनियन बनाना चाहते हैं पुतिन

अंग्वाल न्यूज डेस्क
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले - रूस को पुराना सोवियत यूनियन बनाना चाहते हैं पुतिन

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर 'आक्रमणकारी' होने का आरोप लगाया। वह बोले - रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को चुना , जिसके चलते हमने रूस के खिलाफ नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है । उन्होंने कहा - पुतिन एक आक्रमणकारी हैं. पुतिन ने युद्ध चुना । उन्होंने पुतिन (Vladimir Putin) के इरादों पर शक जताते हुए कहा कि पुतिन की लड़ाई यूक्रेन तक ही सीमित नहीं है, वो रूस को पुराना सोवियत यूनियन बनाना चाहते हैं । 

उन्होंने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी बलों के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी बलों को भेजने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है । यदि रूस अमेरिका पर साइबर हमला करता है, तो अमेरिका उसका जवाब देने के लिए तैयार है । उन्होंने नाटो बलों की सहायता के लिए और बलों को भेजने की घोषणा भी की । 

इस बीच बाइडेन ने दोबारा पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा - अगर पुतिन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) वाले देशों में घुसे, तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा । उन्होंने कहा कि अगर पुतिन को इस समय नहीं रोका गया, तो उनका हौसला बढ़ेगा । हमारी पुतिन से बात करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अमेरिका, यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए मानवीय राहत प्रदान करेगा । 


इसी क्रम में अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में मॉस्को से अमेरिका के दूसरे नंबर के राजनयिक को निष्कासित किए जाने के जवाब में वॉशिंगटन से रूस के दूसरी रैंक के राजनयिक को निष्कासित कर दिया है ।  अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ ने यह जानकारी दी ।  इस निष्कासन का रूस-यूक्रेन संकट से संबंध नहीं है और यह दूतावास कर्मियों को लेकर अमेरिका और रूस के बीच लंबे समय से जारी विवाद का हिस्सा है ।  बहरहाल, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब यूक्रेन को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

soviet union    russia ukraine news    ukraine    ukraine russia news    russia    russia ukraine    russia ukraine latest news    ukraine russia    ukraine map    why is russia attacking ukraine    russia ukraine war    ukraine president    why russia and ukraine are fighting    russia vs ukraine    ukraine population    russia news    russia ukraine crisis    what is nato    reason for russia ukraine war    vladimir putin russia ukraine war    ukraine currency    ukraine religion    russia ukraine news in hindi    russia and ukraine news    ukraine time now    latest news on russia and ukraine    डोनेट्स्क    Donetsk    लुहान्स्क    Lugansk    पीपुल्स रिपब्लिक    रूसी राष्ट्रपति    व्लादिमीर पुतिन    पूर्वी यूक्रेन    international news third world war    national news    यूक्रेन पर हमला    रूस ने किया यूक्रेन पर हमला    रूस यूक्रेन युद्ध    तीसरा विश्व युद्ध    रूस यूक्रेन में गतिरोध    अमेरिकी विदेश मंत्री    एंटनी ब्लिंकन    यूक्रेन के सहयोगी देश    यूरोपियन यूनियन    संयुक्त राष्ट्र    सुरक्षा परिषद    नाटो देश    नाटो क्या है      

Todays Beets: