नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चौतरफा घिरने के बाद अब नगर निगम हरकत में आया है। उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने प्लास्टिक तैयार करने वाली 500 से अधिक फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। इसके अलावा निगमों ने प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाली फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की है। बता दें कि दिल्ली में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगी हुई है इसके बावजूद धड़ल्ले से इसका उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में इन कारखानों को सील करना नगर निगम की ओर से उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए 10 और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को बंद करने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद प्रदूषण फैलाने वाले हजारों वाहनों का चालान किया गया है। इसके साथ ही हवा में फैले स्माॅग को कम करने के लिए पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उभरा असंतोष, पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़
यहां बता दें कि प्रदूषण के लिए जिम्मेदार प्लास्टिक की फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 से ज्यादा को सील कर दिया है। इसके अलावा निगमों ने प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाली फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की है। खबरों के अनुसार उत्तरी नगर निगम ने 53 और दक्षिणी नगर निगम ने 517 फैक्ट्रियों पर सीलिंग की कार्रवाई की है।