Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कैबिनेट विस्तार से पहले कर्नाटक का राज्यपाल बनाया , 8 राज्यों में फेरबदल

अंग्वाल न्यूज डेस्क
केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कैबिनेट विस्तार से पहले कर्नाटक का राज्यपाल बनाया , 8 राज्यों में फेरबदल

नई दिल्ली । जहां एक ओर नई दिल्ली में मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बैठकों का दौर जारी है , वहीं मंगलवार को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इस सबके बात इन बातों पर पुष्टि हो गई है कि मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को अब दूसरे पदों पर बैठाकर कैबिनेट में नए मंत्रियों को जगह दी जा रही है। 

बता दें कि मोदी कैबिनेट से पहले इन बातों की अटकलें जोरों पर है कि कैबिनेट से कुछ मंत्रियों को निकालकर या तो संगठन में दोबारा से अहम पदों पर बैठाया जाएगा , या उन्हें संवैधानिक पदों पर मनोनीत किया जाएगा । इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग बदलने की भी खबरें हैं ।  

इन सब खबरों के बीच  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जिन 8 प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है । 

- इनमें हरिबाबू कंबापति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

- वहीं मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। 

- इसके अलावा राजेंद्रनाथ विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


 - "मिजोरम के गवर्नर पीएस श्रीधरण को गोवा भेजा गया है। 

- साथ ही हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। 

- वहीं, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड स्थानांतरित किया गया है। 

- बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।"

 

Todays Beets: