Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

एशियाड खेल- 16 साल के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने रिकॉर्ड प्वाइंट के साथ स्वर्ण पर लगाया निशाना, देखें पदक तालिका

अंग्वाल न्यूज डेस्क
एशियाड खेल- 16 साल के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने रिकॉर्ड प्वाइंट के साथ स्वर्ण पर लगाया निशाना, देखें पदक तालिका

पालेमबांग ( जकार्ता) । 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत को अपना तीसरा स्वर्ण पदक मिल गया है। पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पर निशाना साधते हुए पदक भारत की झोली में डाल दिया है। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले सोमवार शाम को कुश्ती में फोगाट बहनों में से एक विनेश ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके साथ ही पदक तालिका में भारत के हिस्से में 3 स्वर्ण पदक हो गए हैं। वहीं कुछ मिलाकर भारत की झोली में 7 पदक हो गए हैं। इतना ही नहीं पदक तालिका में भारत 7वें स्थान पर है।

16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि एशियाई खेलों में अपना पदार्पण करने वाले निशानेबाज सौरभ ने मंगलवार को वो कारनामा कर दिखाया जो अपने से पहले इन खेलों के इतिहास में किसी ने नहीं किया था। सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टर निशानेबाजी स्पर्धा में रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए। इसके साथ ही इस 16 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने एशियन खेलों में रिकॉर्ड बना डाला है। इस प्रतियोगिता में खास बात ये रही कि भारत के ही अभिषेक वर्मा ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई और 219.3 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराया

वहीं मंगलवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने तीसरे मैच में भी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए श्रीलंका को 38-12 से मात दी। इस जीत के साथ वह ग्रुप-ए में छह अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। भारतीय महिला टीम का मुकाबला आज ही इंडोनेशिया से भी होना है।

नौकायन: एकल स्कल्स के फाइनल में दत्तु

इसी क्रम में भारतीय खिलाड़ी दत्तु भोनाकल ने नौकायन प्रतियोगिता में पुरुषों की एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रेपेचेज में मिले अवसर पर दत्तु ने संघर्ष करते हुए सात मिनट और 45.71 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई।

तैराकी : 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में वीरधवल खाड़े

भारतीय तैराक वीरधवल खाड़े ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. हालांकि, इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय तैराक अंशुल कोठारी आगे नहीं निकल सके और उन्हें 28वां स्थान हासिल हुआ।

मंगलवार को क्या है खास

एशियन खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को जिमनास्टिकस के मुकाबले भी शुरू होंगे। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर एक्शन में होंगी। एशियाई खेलों में आज तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है । 


तीरंदाजी

पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा: अतनु दास, जगदीश चौधरी, सुखचैन सिंह, विश्वास

महिला रिकर्व टीम स्पर्धा: दीपिका कुमारी, प्रोमिला दाइमारी, अंकिता भकट, लक्ष्मीरानी मांझी

कलात्मक जिम्नास्टिक्स

महिला: दीपा कर्माकर, प्रणति दास, अरुणा रेड्डी, मंदिरा चौधरी, प्रणति नायक - दोपहर 2.30 बजे (क्वालीफिकेशन)

हैंडबॉल 

महिला: भारत बनाम उत्तर कोरिया (दोपहर 1 बजे)

हॉकी

महिला: भारत बनाम कजाकिस्तान (शाम 7 बजे)

कबड्डी

महिला: भारत बनाम इंडोनेशिया (दिन में 11 बजकर 20 मिनट)

पुरुष: भारत बनाम थाइलैंड (शाम 4 बजे)

Todays Beets: