Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

IPL 2020 का आगाज आज शाम 7:30 बजे आबु धाबी में , रोहित शर्मा - धोनी की टीमों की भिड़ंत

अंग्वाल न्यूज डेस्क
IPL 2020 का आगाज आज शाम 7:30 बजे आबु धाबी में , रोहित शर्मा - धोनी की टीमों की भिड़ंत

नई दिल्ली । क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ । आज शाम 7.30 बजे से आईपीएल 2020  ( IPL 2020) के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है । आज का मुकाबला आबु धाबी में पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) और रनर अप चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के  बीच होगा । दोनों टीमें सुबह के सत्र में मैदान पर जमकर पसीना बहाती दिखाई दीं । इस सबके बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) का दौरा किया और स्टेडियम की सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की।  

मुंबई का सुपर रिकॉर्ड

भारतीय टीम के ओपनिंग बैट्समैन रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और उसने सर्वाधिक चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते हैं। 

 

IPL -13 की शुरुआत से पहले गरजा धोनी का बल्ला , प्रेक्टिस मैच में लगाई छक्कों की झड़ी

चेन्नई सुपरकिंग्स का जलवा

दूसरी ओर भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। टीम ने 2010, 2011 और 2018 में खिताब को अपने नाम किया है।

कोरोना के चलते देश से बाहर आईपीएल

कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होना है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल के शुरू होने के साथ ही भारतीय क्रिकेटर्स की पूर्ण रूप से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी हो जाएगी। आइए नजर डालते हैं आईपीएल के पहले मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

 

IPL 2020 - CSK ने अपने खिलाड़ियों के लिए रखी खास '' अवॉर्ड नाइट'' कप्तान धोनी-वाटसन- जड़ेजा क...

Mumbai Indians Squad 2020: रोहित शर्मा (कप्तान), दिग्विजय देशमुख, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, शेरफने रदरफोर्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, मिशेल मैक्लिनेगन, प्रिंस बलवंत राय सिंह, अनुकूल रॉय, इशान किशन।  

SK Squad 2020: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।

 

IPL के 13वें सीजन का शेड्यूल हुआ जारी , इस बार मैच शाम 7.30 बजे से होंगे शुरू, देखें कब -किसक...

दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला

आईपीएल (IPL) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने कहा है कि वो यूएई में टूर्नामेंट के दौरान जो जर्सी पहनेंगे उस पर ‘थैंक्यू कोविड वॉरियर्स’ (Thank You COVID Warriors) लिखा होगा जो कोरोना वायरस महामारी के बीच काम पर डटे कोरोना योद्धाओं के जज्बे को उनका सलाम होगा । दिल्ली टीम ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक मैच जर्सी पर ‘थैंक्यू कोविड वॉरियर्स’ लिखा होगा और पूरे सीजन में टीम यही जर्सी पहनेगी ।’ दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, स्पिनर अमित मिश्रा और सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने वर्चुअल मीट में कुछ कोरोना योद्धाओं से बात भी की जिनमें डॉक्टर और पुलिस अधिकारी शामिल थे । 

IPL में हो सकती है धोनी के खिलाफ नारेबाजी , प्रशंसक चीनी कंपनी के कैंपेन को लेकर नाराज

आरबीसी के नेतृत्व में बदलाव 

वहीं बता दें कि आनंद डियाजियो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आनंद कृपालु एक अक्टूबर से संजीव चूरीवाला की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) के चेयनमैन का पद संभालेंगे । आनंद डियाजियो इंडिया के सीईओ के साथ प्रबंध निदेशक भी हैं । फ्रेंचाइजी के नेतृत्व में बदलाव को लेकर आनंद ने कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डियाजियो इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है और मैं पिछले छह वर्षों से पर्दे के पीछे से टीम की यात्रा का हिस्सा रहा हूं ।’

आईपीएल के 13वें सीजन का शेड्यूल

19 सितंबर - शनिवार - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 

20 सितंबर - रविवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

21 सितंबर - सोमवार - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

22 सितंबर - मंगलवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

23 सितंबर - बुधवार - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस 

24 सितंबर - गुरुवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

25 सितंबर - शुक्रवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 

26 सितंबर - शनिवार - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

27 सितंबर - रविवार -  राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

 28 सितंबर - सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस 

29 सितंबर - मंगलवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

30 सितंबर - बुधवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

1 अक्टूबर - गुरुवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस

2 अक्टूबर - शुक्रवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

3 अक्टूबर - शनिवार - राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

3 अक्टूबर - शनिवार - दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स

4 अक्टूबर - रविवार - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 

4 अक्टूबर - रविवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स


5 अक्टूबर - सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

6 अक्टूबर - मंगलवार - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 

7 अक्टूबर - बुधवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

8 अक्टूबर - गुरुवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 9 अक्टूबर - शुक्रवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

10 अक्टूबर - शनिवार- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

10 अक्टूबर - शनिवार- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

11 अक्टूबर - रविवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 11 अक्टूबर - रविवार - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

12 अक्टूबर - सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

13 अक्टूबर - मंगलवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

14 अक्टूबर - बुधवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

15 अक्टूबर - गुरुवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

16 अक्टूबर - शुक्रवार - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

17 अक्टूबर - शनिवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

17 अक्टूबर - शनिवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

18 अक्टूबर - रविवार - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 अक्टूबर - रविवार - मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

19 अक्टूबर - सोमवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

 20 अक्टूबर - मंगलवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

21 अक्टूबर - बुधवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

22 अक्टूबर - गुरुवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

23 अक्टूबर - शुक्रवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 अक्टूबर - शनिवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

24 अक्टूबर - शनिवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

25 अक्टूबर - रविवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

25 अक्टूबर - रविवार -  मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स  

26 अक्टूबर - सोमवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

27 अक्टूबर - मंगलवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

 28 अक्टूबर - बुधवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

29 अक्टूबर - गुरुवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

30 अक्टूबर - शुक्रवार - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स

31 अक्टूबर - शनिवार - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

31 अक्टूबर - शनिवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

1 नवंबर - रविवार - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

1 नवंबर - रविवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

2 नवंबर - सोमवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

3 नवंबर - मंगलवार - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

Todays Beets: