Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

राजद नेता शिवानंद तिवारी बोले - चुनावों में राहुल गांधी शिमला जाकर पिकनिक मना रहे थे , सपा ने भी हार का ठिकरा कांग्रेस पर फोड़ा

अंग्वाल न्यूज डेस्क
राजद नेता शिवानंद तिवारी बोले - चुनावों में राहुल गांधी शिमला जाकर पिकनिक मना रहे थे , सपा ने भी हार का ठिकरा कांग्रेस पर फोड़ा

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन को मिली हार का ठिकरा अब कांग्रेस के सिर फोड़ा जा रहा है । राजद नेता शिवानंद तिवारी ने अपने एक बयान में कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया । उन्होंने चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कहा कि यहां चुनाव जोरों पर था और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पर पिकनिक मना रहे थे । क्या पार्टी इस तरह से चलती है? जिस तरह से कांग्रेस पार्टी को चलाया जा रहा है, उससे सिर्फ भाजपा को फायदा हो रहा है। वहीं सपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अगर कांग्रेस बिहार में अच्छा प्रदर्शन करती तो आज बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती । 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महागठबंधन में शामिल होने के बाद सीटों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी , जिसके बाद उन्हें चुनिंदा 70 सीटें दी गई थीं , जहां उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने का दावा किया था। लेकिन कांग्रेस महज 19 सीटों पर ही जीत पाई। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के नेताओं समेत विपक्षी दलों ने भी अब कांग्रेस पर तंज कसना शुरू कर दिया है ।

इसी क्रम में राजद नेता शिवानंद तिवारी ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा । वह बोले - कांग्रेस बिहार का चुनाव हलके ढंग से ले रही थी, जिसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ रहा है । हम सोनिया गांधी से गुजारिश करेंगे कि पार्टी का कुछ करें, नहीं तो वो समय दूर नहीं जब देश की सबसे बड़ी पार्टी खत्म हो  जाएगी।


शिवानंद तिवारी ने लोगों की बातों को दोहराते हुए कहा, 'कांग्रेस महागठबंधन के पैर में जंजीर बन गई है । 70 उम्मीदवार चुनाव लड़े लेकिन कांग्रेस 70 सभा तक आयोजित नहीं कर पाई । राहुल गांधी 3 दिन के लिए बिहार आए, 1 दिन में 2 सभाएं उन्होंने की, प्रियंका जी के दर्शन तो हुए ही नही।  ऐसे में सिर्फ बिहार से अपरिचित लोगों ने ही चुनाव प्रचार किया ।

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावों के दौरान सिर्फ इस बात पर जोर देती है कि वह ज्यादा से ज्यादा सीटें पर चुनाव लड़े । लेकिन ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतने के लिए न तो उनके प्रयास दिखते और न ही वह सफल होती है ।  

RJD leader    shiv anand tiwari    congress    rahul gandhi    bihar news    CM nitish kumar    CM post    nitish oath ceremony    nitishi cabinet    nitish kumar    JDU    pm modi    bjp headquater    modi live    modi in delhi    pm modi in bjp headquater    modi latest speech    bihar election    modi attack    bihar election result    seat share    udit raj    EVM    EVM hack    congress    Bihar Election Results 2020    Bihar assembly election results 2020    Bihar Elections Result 2020    बिहार चुनाव परिणाम 2020    nitish kumar    tejaswi yadav    pollitng    bihar election result    NDA    RJD    JDU    नीतीश कुमार    बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे    बिहार में नई सरकार    बिहार का नया मुख्यमंत्री    विधानसभा चुनाव    खबरें हिंदी में    nda majority    trends    udit raj    questions    polling by evm    congress spokesperson    BJP mP nishikant dube    BJP MP appeal    liquor ban in bihar    निशिकांत दुबे    भाजपा सांसद    शराबबंदी    घोषणापत्र    live update    नीतीश कुमार सीएम पद    नीतीश कैबिनेट    शिवानंद तिवारी    राहुल गांधी पर हमला       

Todays Beets: