Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

भाजपा ने शिवसेना को लटका दिया , कांग्रेस फटका दिया और NCP को अपने साथ अटका दिया - अठावले

अंग्वाल न्यूज डेस्क
भाजपा ने शिवसेना को लटका दिया , कांग्रेस फटका दिया और NCP को अपने साथ अटका दिया - अठावले

मुंबई । महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी की गठबंधन सरकार बनने के बाद जहां शिवसेना और कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई है , वहीं अब भाजपा के सहयोगी दल भी विपक्षी दलों पर तंज कसते दिख रहे हैं । इसी क्रम में RPI अध्यक्ष रामदास अठावले ने शनिवार सुबह कहा - मुझे लगता है कि ये पहले से तय था कि हमारी पार्टी, भाजपा और एनसीपी की सरकार बननी चाहिए ।  सबको भरोसा था एनसीपी-भाजपा के साथ आएगी । भाजपा ने शिवसेना को लटका दिया है, कांग्रेस फटका दिया है और एनसीपी को अटका दिया है । 

अठावले ने इस दौरान पूर्व में अपनी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने पूछा कि राज्य में सरकार गठन का क्या हो रहा है तो अमित शाह बोल रहे थे सब ठीक हो जाएगा और देखो आज ठीक हो भी गया । भाजपा ने शिवसेना को सबक सिखा दिया है । 

अठावले ने कहा कि पीएम मोदी ने शरद पवार से बात की होगी की सब चक्कर में आ जाएंगे । हो सकता है कि बातचीत से हल निकला हो । अठावले बोले - अब केंद्र में एनसीपी को मंत्री पद मिल सकता है । सुप्रियो सुले केंद्र में मंत्री बन सकती हैं। 


वहीं भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने कहा कि हम 170 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ अपना बहुमत साबित करेंगे । राज्य के नवनियुक्त डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने विधायकों के समर्थन के बारे में राज्यपाल को एक पत्र दिया है। वह एनसीपी के विधायक दल के नेता हैं, जिसका मतलब है कि सभी एनसीपी विधायकों ने हमारा समर्थन किया है। 

 

maharashtra deputy CM ajit pawar    BJP NCP government    Chief Minister    Governor Bhagat Singh Koshyari      raj bhawan    congress president    RPI    congress leader    ahmad patel    maharashtra government    CMP    common minimum programme    ahmad patel report to sonia gandhi    mission maharashtra    aditya thackeray    new CM of maharashtra    NCP    sharad pawar    committee    common minimum program    ajit pawar    former congress CM    prithviraj chavan    BMC     sonia gandhi    congress ncp shivsena alliance    devendra fadnavis    resign from CM post    maharashtra politics    bjp    CM devendra fadnavis    shiv sena    uddhav thackeray    congress    ncp    devendra fadnavis    CM maharashtra    shivsena    RSS chif    mohan bhagwat    maharashtra government reform    NCP    congress    sonia gandhi panwar meeting    samna magazine artical    sanjay raut    president rule in maharashtra    shivsena    chief minister    सोनिया गांधी    शरद पवार    शिवसेना को समर्थन    गठबंधन सरकार    maharashtra govt    maharashtra assembly election    CM maharashtra    उद्धव ठाकरे    शिवसेना    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव    संजय राउत    महाराष्ट्र की नई सरकार    संजय साउत का ट्वीट    भाजपा पर निशाना    नई सरकार का गठन    bhagat singh khosiyari    nitin gadkari    नितिन गडकरी    संघ प्रमुख    मोहन भागवत    नया गठबंधन    शिवसेना कांग्रेस एनसीपी गठबंधन    बाहर से समर्थन   

Todays Beets: