Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

यूपी बोर्ड ने 10वीं - 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी की , जानें कब से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं

अंग्वाल न्यूज डेस्क
यूपी बोर्ड ने 10वीं - 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी की , जानें कब से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं

लखनऊ । UP Board Exam Date Sheet 2022 । यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है । बोर्ड की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार , दोनों कक्षाओं ( 10वीं, 12वीं ) के लिए बोर्ड परीक्षा 24 मार्च, 2022 से शुरू होगी । बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा की डेटशीट जारी की है । ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपनी परीक्षाओं की तारीखों के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं । बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल, 2022 को समाप्त होंगी । 

विदित हो कि इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है । लगभग 27.83 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है , जबकि  23.91 लाख छात्रों ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है । 

कुछ अहम बातें  

-24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी हाईस्कूल की परीक्षाएं,

-24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

-हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में होगी पूरी

-यूपी बोर्ड ने कुल 8373 परीक्षा केंद्र बनाए हैं

-परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर लगाये गए हैं ।

 

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी - 24 मार्च 2022

गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022

पेंटिंग आर्ट - 28 मार्च 2022

कम्प्यूटर - 30 मार्च 2022

अंग्रेजी - 1 अप्रैल 2022

सामाजिक विज्ञान - 4 अप्रैल 2022

विज्ञान - 6 अप्रैल 2022

संस्कृत - 8 अप्रैल 2022

गणित - 11 अप्रैल 2022


 

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी - 24 मार्च 2022

भूगोल - 26 मार्च 2022

गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022

पेंटिंग आर्ट - 30 मार्च 2022

अर्थशास्त्र - 1 अप्रैल 2022

कंप्यूटर - 4 अप्रैल 2022

अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022

रसायन विज्ञान / इतिहास - 8 अप्रैल 2022

शारीरिक शिक्षा - 11 अप्रैल 2022

गणित / बॉयोलॉजी - 13 अप्रैल 2022

भौतिक विज्ञान - 15 अप्रैल 2022

सामाजिक विज्ञान - 18 अप्रैल 2022

संस्कृत - 19 अप्रैल 2022

नागरिक शास्त्र - 20 अप्रैल 2022

 

 

Todays Beets: