Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

डिप्टी सीएम पर नहीं बनी सहमति , अजित पवार बोले- आज नहीं लूंगा शपथ , कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को किया 'बाहर'

अंग्वाल न्यूज डेस्क
डिप्टी सीएम पर नहीं बनी सहमति , अजित पवार बोले- आज नहीं लूंगा शपथ , कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को किया

मुंबई । महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन वाली सरकार बनने में महज कुछ घंटे बाकि हैं , लेकिन जिन बातों के कयास लगाए जा रहे थे वह बातें सच साबित होती नजर आ रही है । उद्धव ठाकरे की सरकार में डिप्टी सीएम को लेकर जारी गतिरोध अभी भी नहीं थम पाया है । यही कारण है कि खुद अजित पवार ने इस पर बयान दिया कि वह आज शपथ नहीं ले रहे हैं। आज सिर्फ मुख्यमंत्री और 6 मंत्री शपथ लेंगे । वहीं कांग्रेस ने भी अपनी सूची से अशोक चव्हाण के नाम को हटा दिया है । अब कांग्रेस की ओर से शाम को शपथ लेने वालों में बालासाहेब थोराट के साथ अब नितिन राउत शपथ लेंगे । कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में जातिगत समीकरण साधने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है ।  

विदित हो कि शपथ ग्रहण से पहले एक बार फिर अजित पवार ने मीडिया से बात की । इस दौरान वह बोले - मैं आज शपथ नहीं ले रहा हूं. आज सिर्फ सीएम और छह मंत्री शपथ लेंगे ।  उन्होंने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी से दो दो मंत्री शपथ लेंगे । एनसीपी से जयंत पाटिल और छगन भुजबल शपथ ले रहे हैं । 


इससे पहले जयंत पाटील ने कहा -उद्धव ठाकरे के साथ मैं आज शपथ लूंगा लेकिन डिप्टी सीएम कौन होगा इसपर उन्होंने कहा कि इसका फैसला शरद पवार करेंगे । 

इससे इतर , कांग्रेस की ओर से जो दो मंत्री शपथ लेने वाले हैं, उनमें बड़ा बदलाव हुआ है । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण अब इस दौड़ से हटा दिए गए हैं । उनकी जगह अब नितिन राउत को शपथ दिलवाई जाएगी । वह दलित नेता हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं । कांग्रेस की ओर से अब बालासाहेब थोराट, नितिन राउत शपथ लेंगे । 

 

maharashtra    oath ceremony    deputy cm    jayant patil    chagan bhujbal    ajit pawar    baramati famrers    farmers demonstration    maharashtra assembly speaker    deputy CM    oath ceremony preparation    invitation    raj thackeray    uddhav thackeray    oath ceremony    Ajit Pawar    NCP    uddhav thackeray    maharashtra government    ajit pawar    sharad pawar    samvidhan diwas    supreme court    floor test    BJP MP    sanjay kakre    maharashtra deputy CM ajit pawar    BJP NCP government    Chief Minister    Governor Bhagat Singh Koshyari      raj bhawan    congress president    congress leader    ahmad patel    maharashtra government    CMP    common minimum programme    ahmad patel report to sonia gandhi    mission maharashtra    aditya thackeray    new CM of maharashtra    NCP    sharad pawar    committee    common minimum program    ajit pawar    former congress CM    prithviraj chavan    BMC     sonia gandhi    congress ncp shivsena alliance     सोनिया गांधी    शरद पवार    शिवसेना को समर्थन    गठबंधन सरकार    maharashtra govt    maharashtra assembly election    CM maharashtra    उद्धव ठाकरे    शिवसेना    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव    संजय राउत    महाराष्ट्र की नई सरकार    संजय साउत का ट्वीट    भाजपा पर निशाना    नई सरकार का गठन    bhagat singh khosiyari    nitin gadkari    नितिन गडकरी    संघ प्रमुख    मोहन भागवत    नया गठबंधन    शिवसेना कांग्रेस एनसीपी गठबंधन    बाहर से समर्थन    संजय काकड़े    भाजपा सांसद    उपमुख्यमंत्री अजित पवार       

Todays Beets: