Friday, April 19, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

आधी कांग्रेस जेल के अंदर है और आधी बेल पर : ऊर्जा मंत्री

अंग्वाल न्यूज डेस्क
आधी कांग्रेस जेल के अंदर है और आधी बेल पर : ऊर्जा मंत्री

नई दिल्ली । बरेली पहुंचे योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने तंज कसा कि आधी कांग्रेस जेल में है और आधी बेल पर है। कांग्रेस बेरोजगार है और प्रियंका गांधी सत्ता से बाहर हैं। कांग्रेस बस ट्विटर पर ही राजनीति करती है। उन्होंने दावा किया कि सूबे में उन्हें जर्जर व्यवस्था विरासत में मिली थी। 15 साल का कुशासन था। प्रियंका गांधी के समर्थन ने यहां सपा और बसपा की सरकार थी। सपा बसपा के समर्थन से कांग्रेस ने 10 साल केंद्र में देश को लूटने का काम किया। उन्होंने कांग्रेस को आत्मचिंतन करके गिरहबान में झांककर अपने पाप देखने की सलाह दी।

ऊर्जा मंत्री ने दावा किया कि जनता ने उन्हें सुधार के लिए आशीर्वाद दिया है। हम सुधार भी कर रहे है और बेहतर सुविधाएं जनता को कैसे दे उस पर भी काम कर रहे है। अयोध्या में राम मंदिर को लटकाने के लिए उन्होंने कांग्रेस को ही दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर के नाम पर लंबे अरसे तक सियासत की है। हिन्दू-मुसलमानों को आपस मे लड़ाने का काम किया। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि वहां राम मंदिर बने।


तीन महीने के अंदर जो ट्रस्ट बनाने को कोर्ट ने कहा है उस पर भी कम चल रहा है। अयोध्या का सम्पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता में है। सरयू के किनारे रामलला की भव्य मूर्ति बन रही है। पर्यटन के लिए वहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, उसके लिए भी सरकार काम कर रही है।

Todays Beets: