रामगढ़/ जींद । हरियाणा की जींद विधानसभा और राजस्थान की रामगढ़ सीट पर हुए विधानसभा उप चुनावों के परिणाम आने लगे हैं। रामगढ़ में जहां कांग्रेस की साफिया खान ने भाजपा उम्मीदवार को हराया है। वहीं जींद में भाजपा छठे चरण की गितनी के बाद 10 हजार 106 वोटों से आगे है। भाजपा उम्मीदवार के पीछे जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला हैं।
रामगढ़ जीत पर अभी तक आंकड़े
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार , राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की साफिया खान ने जीत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने राजस्थान में बहुमत हासिल कर लिया है। उन्होंने भाजपा के सुखवंत सिंह को हराया। साफिया खान ने सुखवंत सिंह को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके साथ ही राजस्थान में कांग्रेस विधानसभा की सीटों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है।
जींद में टक्कर जारी
वहीं हरियाणा की जींद सीट पर जहां कांग्रेस ने कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला को उतारा है, वहीं इनेलो के खाते में बताई जा रही इस सीट पर कांग्रेस , भाजपा , इनेलो और नई पार्टी जननायक जनता के उम्मीदवारों में अच्छी टक्कर जारी है। इस पार्टी से प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला उतने हैं, जिनके लिए पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समर्थन मांगने के लिए जाींद गए थे। बहरहाल छठे चरण की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।