अगरतल्ला। उत्तरपूर्वी राज्य त्रिपुरा में वामपंथी शासन का किला ध्वस्त हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आ गई है। इस परिवर्तन के बाद मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेताओं का भी पार्टी को छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वजीत दत्ता भाजपा में शामिल हो गए। त्रिपुरा में भाजपा के प्रभारी सुनील देवधर ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें माकपा के ईमानदार नेताओं में से एक बताया है।
गौरतलब है कि भाजपा ने त्रिपुरा में वामपंथी शासन का अंतकर वहां कमल खिलाया है। अब बिप्लव देब बर्मन वहां के मुख्यमंत्री हैं। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता विश्वजीत दत्ता अपनी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए त्रिपुरा के प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि विश्वजीत दत्ता माकपा के ईमानदार नेताओं में से एक रहे हैं।
ये भी पढ़ें - लोकसभा के सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा- शिवपाल यादव
बड़ी बात यह है कि भाजपा में शामिल होते की 68 साल के विश्वजीत दत्ता ने कम्यूनिस्ट पार्टी की पूरी पोल खोलकर रख दी। उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और आपराधिक षड्यंत्र में शामिल रहने का आरोप लगाया है। गौर करने वाली बात है कि विश्वजीत दत्ता पार्टी पर उनके साथ पहले भी आपराधिक षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया है।