Thursday, April 18, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बनें, महाराष्ट्र भाजपा की कमान चंद्रकांत पाटिल को

अंग्वाल न्यूज डेस्क
स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बनें, महाराष्ट्र भाजपा की कमान चंद्रकांत पाटिल को

नई दिल्ली । केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद से एक बार फिर भाजपा ने संगठन के स्तर पर कुछ बदलाव किए हैं। देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले उत्तर प्रदेश में पार्टी ने नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है । पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार , अब योगी सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश, भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है । उन्हें महेंद्र नाथ पांड्ये की जगह देश से सबसे अहम राज्य की कमान सौंपी गई है । इसी क्रम में चंद्रकांत दादा पाटिल होंगे महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । वहीं मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है । 

सुप्रीम कोर्ट ने दी UP-TET के 50 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, इलाहबाद हाईकोर्ट के फैसले को पलटा

विदित हो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी सूचना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रिलीज जारी कर की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अभी तक यह प्रभार महेंद्र नाथ पांडेय के पास है । वहीं, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंद्रकांत पाटिल को उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र में कहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। साथ ही मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दरअसल रावसाहेब पाटिल केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं और ऐसा माना जा रहा है भाजपा की एक व्यक्ति एक पद नीति को देखते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है।


गृहमंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा , सेना ने हर दूसरे दिन ढेर किया एक दहशतगर्द , पांच सालों में 963 आतंकी ढेर , 413 जवान शहीद

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से पहले पार्टी राज्य में बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव कर सकती है। इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढही , करीब 50 लोग मलबे में दबे , 12 लोगों के शव निकाले गए

Todays Beets: