Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव – उम्मीदवारों के खर्चे की जांच शुरू , भाजपा उम्मीदवार गणेश जोशी नंबर -1 पर

अंग्वाल न्यूज डेस्क
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव – उम्मीदवारों के खर्चे की जांच शुरू , भाजपा उम्मीदवार गणेश जोशी नंबर -1 पर

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के बीच प्रचार जोर शोरों पर जारी है । गुरुवार को मौसम खराब होने के बावजूद चुनाव प्रचार में किसी तरह की कोई कमी नजर नहीं आई । हालांकि इस सबके बीच उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की भी जांच हुई । चुनाव अधिकारियों ने देहरादून कैंट, राजपुर, मसूरी व सहसपुर विस क्षेत्र के प्रत्याशियों के खर्चो की जांच की, जिसमें भाजपा के मसूरी विधानसभा उम्मीदवार गणेश जोशी सबसे ज्यादा खर्च करने वालों में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अपने चुनाव पर 9 लाख 92 हजार रुपये खर्च किए हैं। हालांकि इससे पहले देहरादून कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सूर्यकांत धस्माना इस सूची में सबसे आगे थे ।

बता दें कि चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव में खर्च की सीमा तय की हुई है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये रखी हुई है। चुनावी खर्च पर निर्वाचन आयोग की विभिन्न टीमें कड़ी निगरानी रख रही है। बाकायदा, निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च की समीक्षा करनी भी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिले में राजपुर और कैंट विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के खर्चों की जांच हुई थी।बुधवार को निर्वाचन आयोग ने मसूरी विधानसभा के प्रत्याशियों की खर्च की जांच की ।

तीन सीटों के खर्च की समीक्षा में अभी तक मसूरी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी सबसे अव्वल चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना है। वह 9 लाख दो हजार बीस रुपये खर्च कर चार सीटों में अभी तक दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

विधानसभा मसूरी के प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा 

प्रत्याशी,                 पार्टी,                 खर्च 

गणेश जोशी,            भाजपा,            992222

गोदावरी थापली,        कांग्रेस,             241701

प्रेम किशन,               आप,                125662

शंकुतला रावत,         यूकेडी,               22844 

संजय मल्ल,             एसपी                 10132 

अशोक पंवार,          बीएसपी                10132  

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा 


प्रत्याशी                    पार्टी                      खर्च 

आर्येन्द्र शर्मा,             कांग्रेस                  253170

सहदेव सिंह पुंडीर         भाजपा                229855

अमित यादव                एसपी                 229810

कमरूद्दीन,                   सीपीएम             226142

देवेश्वर भट्ट                 आरएसपी              205140 

भरत सिंह                    आप                    10020

योगराज सिंह              बीएसपी                 10020

रामबचन राम             जेबीपी                   10100

कल्पना बिष्ट              आईएनडी                10020

Todays Beets: