Thursday, April 18, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण को भाजपा ने दिया है टिकट , चकराता सीट से उतरेंगे मैदान में 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण को भाजपा ने दिया है टिकट , चकराता सीट से उतरेंगे मैदान में 

चकराता । उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची का इंतजार किया जा रहा है , वहीं भाजपा ने अपने 59 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है । इस बीच भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से बॉलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर भाजपा का दबदबा माना जा रहा है , ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह इस सीट से जीतकर विधानसभा में प्रवेश कर सकते हैं । हालांकि इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रीतम सिंह के साथ होगा। चकराता विधानसभा में लोकप्रिय नेता होने के साथ ही प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष भी हैं। 

विदित हो कि सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं । हालांकि पिछले कुछ सालों में बेटे जुबीन नौटियाल के देश दुनिया में बने प्रशंसकों के चलते उनके पिता की साख भी बढ़ी है । ऐसे में इस बार के चुनावों में जुबीन अपने पिता के चुनावों में उतरने से उत्साहित हैं। वह पिता के चुनाव प्रचार में बढ़ चढ़कर नजर आते , लेकिन इस बार चुनाव प्रचार डिजिटल और वर्जुअल मीडिया के माध्यम से होने के चलते उन्हें थोड़ा झटका भी लगा है । बावजूद इसके उनकी ख्याति भी पिता के लिए सकारात्मक परिणाम में तब्दील हो सकती है । 


हालांकि उनके लिए इस सीट को जीतना उतना आसान भी नहीं होगा , क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह उन्हें इस सीट से कांटे की टक्कर देंगे । प्रीतम सिंह की गितनी ऐसे नेताओं में होती है जो अपने साथी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं । वह न केवल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ चुके हैं , बल्कि उनकी इस सीट पर भी अच्छी पकड़ है । 

  

Jubin Nautiyal    singer jubin nautiyal    jubin nautiyal father    ramsharan nautiyal    BJP candidate ramsharan nautiyal    bjp candidate    chakrata assembly seat    harak singh rawat joined congress    uttarakhand assembly election    bjp expelled harak singh rawat       bjp sacked harak singh rawat       dhami cabinet      harak singh rawat       attack on bjp      harak singh rawat will join congress       bjp sake harak singh rawat      uttarakhand election 2022       aam aadmi party      uttarakhand news       election 2022       aap      ajay kothiyal    notice     election commission      harish rawat live       jageshwer    facebook live      election comission      digital campain    covid case in uttarakhand       guideline during corona      uttarakhand election 2022       AAP     pritam singh congress candidate from chakrata    congress       uttarakhand bjp       AAP candidates second list      bjp candidate list      dinesh mohaniya       uttarakhand news      dehradun news    जुबीन नौटियाल    रामशरण नौटियाल    चकराता सीट    प्रीतम सिंह      उत्तराखंड विधानसभा चुनाव       आम आदमी पार्टी    आप के उम्मीदवारों की सूची जारी      दिनेश मोहनिया       विधानसभा चुनाव 2022       देहरादून की खबरें       उत्तराखंड चुनाव की खबरें      कोरोना की तीसरी लहर       नाइट कर्फ्यू      धामी सरकार       देवभूमि      उत्तराखंड की खबरें      उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट       कोरोना के मामले       पुष्कर सिंह धामी      डिजिटल प्रचार       वर्चुअल कैंपेन      हरक सिंह रावत      भाजपा ने हरक सिंह को पार्टी से निकाला   

Todays Beets: