Friday, April 19, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

Uttarakhand Election 2022 - सचिन पायलट ने जारी किया महंगाई पर श्वेत पत्र , कहा- कांग्रेस दिलाएगी महंगाई से राहत

अंग्वाल न्यूज डेस्क
Uttarakhand Election 2022 - सचिन पायलट ने जारी किया महंगाई पर श्वेत पत्र , कहा- कांग्रेस दिलाएगी महंगाई से राहत

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून पहुंचे । पुष्कर सिंह धामी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के आने पर राज्य की जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। सस्ता रसोई गैस सिलेंडर राज्य के लोगों को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने महंगाई पर अपनी पार्टी का श्वेत पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड के मतदाताओं ने भाजपा की सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है । 

हरीश रावत बोले - मौका मिला तो सरकार की कमान संभालना चाहूंगा , अभी बूढ़ी हड्डियों में बहुत दम है

सचिन पायलट ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि आज उत्तराखंड की कथित डबल इंजन वाली सरकार ने राज्य को सिर्फ महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया । जबकि कांग्रेस सरकार के आने पर रसोई गैस सिलेंडर के दाम किसी भी सूरत में 500 रुपये से ऊपर बढ़ने नहीं दिए जाएंगे। आज पेट्रोल, डीजल के दाम घी के बराबर पहुंच गए हैं। उत्तराखंड में सबसे अधिक महंगाई भाजपा सरकार में बढ़ी है। भाजपा ने महंगाई पर नकेल कसने की बजाय पांच साल में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का ही काम किया है। आज तक ये नहीं बताया गया कि किन कारणों के सीएम बदले गए।

बागियों से भाजपा - कांग्रेस हलकान , नाराज नेताओं को मनाने के लिए पार्टियों ने सियासी ''गुरुओं'' से लगाई गुहार 

राजस्थान के डिप्टी सीएम ने कहा कि घोषणा करने के मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। कोविड में 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई। ये पैसा किसकी जेब में गया, ये आज तक नहीं पता चला है। आज तक भाजपा का एक भी नेता महंगाई के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोला है। जबकि भाजपा की सरकार में निवेश घटा है। 


Uttarakhand Election - सीएम धामी ने बागेश्वर में बंद कमरे में की नाराज शेर सिंह से मुलाकात , टिकट कटने पर जताया था विरोध

वह बोले आज हर जगह भाजपा की जमीन खिसकती जा रही है। यूपी में कहीं वो चुनाव 80 और 20 के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। कहीं मंदिर मस्जिद के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों को कुचला गया है। किसानों को कुचलने वालों को आज तक हटाया नहीं गया। आज तक सरकार ये नहीं बता पाई कि वो तीन काले कानून क्यों लेकर आई थी।

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रवक्ता गौरव बल्लभ, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, प्रवक्ता प्रतिमा सिंह मौजूद रहे।

 

CM pushkar singh dhami    nainital politics    news    state    Harish Rawat played kabaddi    Uttarakhand Election 2022    Uttarakhand Vidhansabha Chuna 2022    Harish Rawat    Lalkuan Chunav News    उत्तराखंड चुनाव 2022    National News    uttarakhand news    congress former president    kishor upadhyay    kishor upadhyay joined BJP    uttarakhand Assembly Election 2022    congress launch campaign song    congress campaign song    char dham char kaam    bhupesh baghel    dehradun news    uttarakhand news    Anukriti Gusain Rawat    Assembly elections 2022    Congress    Congress Candidates List    Garhwal district    Harak Singh Rawat    harish rawat    Lansdowne    Nainital Politics    Ramnagar assembly seat    uttarakhand    Uttarakhand Assembly Election 2022    Uttarakhand Assembly Elections 2022    uttarakhand assembly election 2022    congress candidates    harak singh rawat joined congress    mukul wasnik    uttarakhand assembly election    bjp expelled harak singh rawat       bjp sacked harak singh rawat       dhami cabinet      harak singh rawat       attack on bjp      harak singh rawat will join congress       bjp sake harak singh rawat      uttarakhand election 2022       aam aadmi party      uttarakhand news       election 2022       aap      ajay kothiyal    notice     election commission      harish rawat live       jageshwer    facebook live      election comission      digital campain    covid case in uttarakhand       guideline during corona      uttarakhand election 2022       AAP      congress       uttarakhand bjp       AAP candidates second list      bjp candidate list      dinesh mohaniya       uttarakhand news      dehradun news    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव       कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची    उत्तराखंड कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची    कांग्रेस से उम्मीदवार    कांग्रेस प्रत्याशी    आम आदमी पार्टी    आप के उम्मीदवारों की सूची जारी      दिनेश मोहनिया       विधानसभा चुनाव 2022       देहरादून की खबरें       उत्तराखंड चुनाव की खबरें      कोरोना की तीसरी लहर       नाइट कर्फ्यू      धामी सरकार       देवभूमि      उत्तराखंड की खबरें      उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट       कोरोना के मामले       पुष्कर सिंह धामी      डिजिटल प्रचार       वर्चुअल कैंपेन      हरक सिंह रावत      भाजपा ने हरक सिंह को पार्टी से निकाला    हरीश रावत    लैंसडाउन    अनुकृति गुंसाई रावत    नैनीताल जिले की विधानसभा सीट    रामनगर विधानसभा सीट    चार धाम चार काम    कांग्रेस का कैंपेन सॉंग    भूपेश बघेल    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री   

Todays Beets: