Wednesday, April 24, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

Uttarakhand assembly Election - भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी , कांग्रेस में मंथन बैठकें तेज

अंग्वाल न्यूज डेस्क
Uttarakhand assembly Election - भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी , कांग्रेस में मंथन बैठकें तेज

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के तहत भाजपा ने अपने टिकटों को फाइनल कर दिया है । प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐवान बाद में किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है। इसी क्रम में कांग्रेस अभी कुछ सीटों को लेकर मंथन बैठकों का दौर जारी रखे हैं , जिसके चलते उन्हें थोड़ी देरी हो रही है । इस सबके बीच कल यानी शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी । 

इनको मिला टिकट

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे

प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार शहर से चुनाव लड़ेंगे

केदारन सिंह रावत यमुनोत्री से 

भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग से

शक्ति लाल साहब घनसाली से

विनोद कंडारी देवप्रयाग से

सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से 

प्रीतम पंवार धनोल्टी से

राम चरण नौटियाल चकराता से 

मुन्ना सिंह चौहान विकासनगर से

सहदेव सिंह पुंडीर जसपुर से

विनोद चमोली धर्मपुर से

उमेश शर्मा रायपुर से

खजान दास राजपुर रोड से

सविता कपूर देहरादून कैंट से

गणेश जोशी मसूरी से 

प्रेमचंद्र अग्रवाल ऋषिकेश से

सुरेश राठोर ज्वालापुर से

प्रदीप बत्रा रुड़की से

देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन खानपुर से (कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी)


संजय गुप्ता लक्सर से

स्वामी यतिश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण से

डॉक्टर धन सिंह रावत श्रीनगर से

राजकुमार औली पौड़ी से

धन सिंह धामी धारचूला से

बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट से

आदेश चौहान बीएचईएल हरिद्वार से

चंद्रा पंत पिथौरागढ़ से

सुरेश कपकोट से

चंदन राम दास बागेश्वर से

दिलीप सिंह रावत लैंसडौन से

महेश जीना सल्ट से

राजकुमार पोरी लोहाघाट से

बंशीधर भगत कालाढूंगी से

दीवान सिंह बिष्ट रामनगर से

डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल जसपुर से

त्रिलोक सिंह चीमा काशीपुर से

    विदित हो कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी 70 सीटों के पैनल पर गहन विचार-विमर्श हुआ। अधिकांश विस सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। गुरुवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है।

    इसी बीच खबर है कि कांग्रेस में भी टिकट बंटवारे को लेकर मंथन बैठकों का दौर जारी है । सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने भी अपने अधिकांश नेताओं की सीट पक्की कर दी है , कुछ पर पेंच अटका हुआ है , जिसे लेकर मंथन जारी है । इसके साथ ही कांग्रेस को भाजपा से निष्कासित पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर भी अंतिम फैसला लेना है । .

    इस सबसे इतर , चुनावों को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी । इस बार कोविड संक्रमण की वजह से पहली बार ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। हालांकि ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने वालों को भी ऑफलाइन उसका प्रिंट जमा कराना होगा। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, शुक्रवार से प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव के नामांकन शुरू हो जाएंगे। 28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को नामांकन की छंटनी होगी। 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

     

     bjp expelled harak singh rawat       bjp sacked harak singh rawat       dhami cabinet      harak singh rawat       attack on bjp      harak singh rawat will join congress       bjp sake harak singh rawat      uttarakhand election 2022       aam aadmi party      uttarakhand news       election 2022       aap      ajay kothiyal    notice     election commission      harish rawat live       jageshwer    facebook live      election comission      digital campain    covid case in uttarakhand       guideline during corona      uttarakhand election 2022       AAP      congress       uttarakhand bjp       AAP candidates second list      bjp candidate list      dinesh mohaniya       uttarakhand news      dehradun news    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव       आम आदमी पार्टी    आप के उम्मीदवारों की सूची जारी      दिनेश मोहनिया       विधानसभा चुनाव 2022       देहरादून की खबरें       उत्तराखंड चुनाव की खबरें      कोरोना की तीसरी लहर       नाइट कर्फ्यू      धामी सरकार       देवभूमि      उत्तराखंड की खबरें      उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट       कोरोना के मामले       पुष्कर सिंह धामी      डिजिटल प्रचार       वर्चुअल कैंपेन      हरक सिंह रावत      भाजपा ने हरक सिंह को पार्टी से निकाला   

    Todays Beets: