Monday, June 5, 2023

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची , 3 महिलाओं को मिली जगह , पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची , 3 महिलाओं को मिली जगह , पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट 

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आखिरकार कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी । हालांकि अभी 17 सीटों पर मंथन जारी है , जिसके सोमवार तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है । पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है , जिसमें पार्टी के सभी ने नौ वर्तमान विधायकों को सूची में जगह दी है। कांग्रेस ने इस बार खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री और इस बार के प्रचार समिति के प्रभारी हरीश रावत और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत और उनकी बहू का नाम नही है । हालांकि संभावना है कि अगली सूची में इनके नाम शामिल होंगे ।

बता दें कि लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। नई दिल्ली में शनिवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर एक सूची जारी की गई । घोषित सूची पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को उनकी परंपरागत सीट चकराता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को जागेश्वर, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर तो उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से प्रत्याशी बनाया गया है। 

पार्टी ने 53 उम्मीदवारों की सूची में जिन महिलाओं को टिकट दिया है उनमें से मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा के नाम शामिल हैं। 

जानें सीट से कौन है कांग्रेस का प्रत्याशी  

पुरोला     -मालचंद

यमुनोत्री -दीपक बिजल्वाण

गंगोत्री -विजयपाल सिंह सजवाण 

बदरीनाथ-राजेंद्र सिंह भंडारी

थराली (अ.जा) -डॉ. जीत राम 

कर्णप्रयाग -मुकेश सिंह नेगी

केदारनाथ -मनोज रावत

रुद्रप्रयाग -प्रदीप थपलियाल

घनसाली (अ.जा) -धनीलाल शाह

देवप्रयाग -मंत्री प्रसाद नैथानी

प्रतापनगर -विक्रम सिंह नेगी

धनौल्टी -जोत सिंह बिष्ट

चकराता (अ.ज.जा) - प्रीतम सिंह 

विकासनगर -नव प्रभात

सहसपुर -आर्येंद्र शर्मा 

धर्मपुर -दिनेश अग्रवाल

रायपुर -हीरा सिंह बिष्ट

राजपुर रोड (अ.जा) -राजकुमार

मसूरी - गोदावरी थापली 

हरिद्वार -सतपाल ब्रह्मचारी

बीएचईएल रानीपुर - राजवीर सिंह चौहान

भगवानपुर (अ.जा) - ममता राकेश 

पिरान कलियर - मोहमद फुरकान अहमद

मंगलौर -काजी निजामुद्दीन 

यमकेश्वर -शैलेंद्र सिंह रावत

पौड़ी (अ.जा) - नवल किशोर


श्रीनगर -गणेश गोदियाल

कोटद्वार -सुरेंद्र सिंह नेगी

धारचूला -हरीश सिंह धामी 

डीडीहाट -प्रदीप सिंह 

पिथौरागढ़ -मयूख महर 

गंगोलीहाट (अ. जा) -खजान चंद्र गुड्डू 

कपकोट -ललित मोहन फर्स्वाण

बागेश्वर (अ. जा)- रंजीत दास

द्वारहाट -मदन बिष्ट 

रानीखेत -करण महरा

सोमेश्वर (अ.जा)- राजेंद्र बाराकोटी 

अल्मोड़ा -मनोज तिवारी

जागेश्वर -गोविंद सिंह कुंजवाल

लोहाघाट -खुशाल सिंह अधिकारी

चंपावत -हेमेश खर्कवाल 

भीमताल -दान सिंह भंडारी

नैनीताल (अ.जा) - संजीव आर्य

हल्द्वानी -सुमित हृदयेश

जसपुर - आदेश सिंह चौहान 

काशीपुर -नरेंद्र चंद्र सिंह 

बाजपुर (अ.जा) - यशपाल आर्य

गदरपुर-प्रेमानंद महाजन 

रुद्रपुर -मीना शर्मा 

किच्छा -तिलक राज बेहड़

सितारगंज -नवतेज पाल सिंह 

नानकमत्ता (अ.ज.जा)- गोपाल सिंह राणा

खटीमा -भुवन चंद्र कापड़ी

 

 

uttarakhand assembly election 2022    congress candidates    harak singh rawat joined congress    mukul wasnik    uttarakhand assembly election    bjp expelled harak singh rawat       bjp sacked harak singh rawat       dhami cabinet      harak singh rawat       attack on bjp      harak singh rawat will join congress       bjp sake harak singh rawat      uttarakhand election 2022       aam aadmi party      uttarakhand news       election 2022       aap      ajay kothiyal    notice     election commission      harish rawat live       jageshwer    facebook live      election comission      digital campain    covid case in uttarakhand       guideline during corona      uttarakhand election 2022       AAP      congress       uttarakhand bjp       AAP candidates second list      bjp candidate list      dinesh mohaniya       uttarakhand news      dehradun news    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव       कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची    उत्तराखंड कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची    कांग्रेस से उम्मीदवार    कांग्रेस प्रत्याशी    आम आदमी पार्टी    आप के उम्मीदवारों की सूची जारी      दिनेश मोहनिया       विधानसभा चुनाव 2022       देहरादून की खबरें       उत्तराखंड चुनाव की खबरें      कोरोना की तीसरी लहर       नाइट कर्फ्यू      धामी सरकार       देवभूमि      उत्तराखंड की खबरें      उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट       कोरोना के मामले       पुष्कर सिंह धामी      डिजिटल प्रचार       वर्चुअल कैंपेन      हरक सिंह रावत      भाजपा ने हरक सिंह को पार्टी से निकाला   

Todays Beets: