Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

मुस्लिम यूनिवर्सिटी'' मुद्दे पर हरदा की तस्वीर से छेड़छाड़ का मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा

अंग्वाल न्यूज डेस्क
मुस्लिम यूनिवर्सिटी

देहरादून । उत्तराखंड में ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ खोले जाने के मामले में एक बार फिर से हंगामा खड़ा हो गया है । असल में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भारतीत जनता पार्टी के एक नेता की शिकायत करते हुए उनके द्वारा सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने के आरोप लगाए हैं । कांग्रेस का कहना है कि आयोग उनके सोशल मीडिया पर लगाम लगाए । पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की चुनाव अभियान कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत की गई है । हालांकि भाजपा नेता ने विवादित पोस्ट को दोबारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मामले को गर्मा दिया है । 

माहौल बिगाड़ने की कोशिश - कांग्रेस

विदित हो कि प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से भाजपा नेता तेजिन्दर बग्गा के खिलाफ शिकायत चुनाव आयोग से की है । कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर कहा कि कांग्रेस और हरीश रावत की छवि खराब करने और राज्य का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश बग्गा ने की । 

यूथ विंग के प्रभारी हैं बग्गा


बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा के जिस नेता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है , वहभाजपा की उत्तराखंड यूथ विंग के प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा हैं । उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडलों पर हरीश रावत की एक ‘मॉर्फ्ड इमेज’ साझा की थी, जिसमें रावत को दाढ़ी में दिखाया गया था । इस इमेज पर विवाद हुआ, तो उसकी खिल्ली उड़ाते हुए भी बग्गा ने एक और पोस्ट लिखा । इस ट्विटर पोस्ट में बग्गा ने कांग्रेस पर उत्तराखंड में ‘मुस्लिम राजनीति’ करने का आरोप फिर लगाया । 

विवाद फिर से गर्माया

असल में कांग्रेस के चुनाव आयोग से बग्गा की शिकायत करने के बाद भाजपा नेता ने एक बार फिर से हरीश रावत की तस्वीर दाढ़ी और टोपी वाली तस्वीर को फिर से पोस्ट कर करके लिखा ‘हरीशुद्दीन’ । उन्होंने आगे लिखा - ‘मैं बार बार, 1000 बार ऐसा करूंगा, वो चाहें तो 1000 बार मेरी शिकायत करें । वो मुझे जेल भेज सकते हैं, लेकिन देवभूमि के इस्लामीकरण के विरोध में मैं लड़ता रहूंगा । 

जानें आखिर क्या है पूरा विवाद

बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत सहसपुर के कांग्रेस नेता अकील अहमद का एक वीडियो सामने आने के बाद से शुरू हुआ । इस वीडियों में उन्होंने कहा था कि टिकट न मिलने पर वह अपना विरोध इस शर्त पर वापस ले रहे हैं कि कांग्रेस सरकार बनने पर उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएगी । इसके साथ ही अहमद ने कहा था कि उनकी मांग पर हरीश रावत से साथ उनकी बात हो गई है । इसके बाद रावत का भी बयान आया था कि कांग्रेस आधिकारिक तौर पर जब यह घोषणा करेगी, तभी यह मुद्दा हो सकता है ।

Uttarakhand election news    harish rawat photo    harish rawat morphed image    harish rawat controversy    उत्तराखंड चुनाव समाचार    हरीश रावत के फोटो    हरीश रावत फोटो विवाद    हरीश रावत विवाद    2022 Uttarakhand Assembly Elections    Uttarakhand Assembly Election    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव    उत्तराखंड चुनाव 2022    UK Polls    UK Polls 2022    UK Assembly Elections    UK Vidhan sabha chunav    Vidhan sabha Chunav 2022    UK Assembly Election News    UK Assembly Election Updates    aaj ki taza khabar    UK news    UK news live today    UK news india    UK news today hindi    उत्तराखंड    कांग्रेस की खबरें    rahul gandhi ganga aarti    harki paidi    haridwar    priyanka gandhi vadra     priyanka gandhi in dehradun    CM pushkar singh dhami    nainital politics    news    state    Harish Rawat played kabaddi    Uttarakhand Election 2022    Uttarakhand Vidhansabha Chuna 2022    Harish Rawat    Lalkuan Chunav News    उत्तराखंड चुनाव 2022    National News    uttarakhand news    congress former president    kishor upadhyay    kishor upadhyay joined BJP    uttarakhand Assembly Election 2022    congress launch campaign song    congress campaign song    char dham char kaam    bhupesh baghel    dehradun news    uttarakhand news    Anukriti Gusain Rawat    Assembly elections 2022    Congress    Congress Candidates List    Garhwal district    Harak Singh Rawat    harish rawat    Lansdowne    Nainital Politics    Ramnagar assembly seat    uttarakhand    Uttarakhand Assembly Election 2022    Uttarakhand Assembly Elections 2022    uttarakhand assembly election 2022    congress candidates    harak singh rawat joined congress    mukul wasnik    uttarakhand assembly election    bjp expelled harak singh rawat       bjp sacked harak singh rawat       dhami cabinet    congress       uttarakhand bjp       AAP candidates second list      bjp candidate list      dinesh mohaniya       uttarakhand news      dehradun news    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव       कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची    उत्तराखंड कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची    कांग्रेस से उम्मीदवार    कांग्रेस प्रत्याशी    आम आदमी पार्टी    आप के उम्मीदवारों की सूची जारी      दिनेश मोहनिया       विधानसभा चुनाव 2022       देहरादून की खबरें       उत्तराखंड चुनाव की खबरें      कोरोना की तीसरी लहर       नाइट कर्फ्यू      धामी सरकार       देवभूमि      उत्तराखंड की खबरें      उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट       कोरोना के मामले       पुष्कर सिंह धामी       चार धाम चार काम    कांग्रेस का कैंपेन सॉंग    उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी   

Todays Beets: