Friday, April 19, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

कांग्रेस सत्ता में आई तो कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री , हरीश रावत के बयान से गर्माया मुद्दा

अंग्वाल न्यूज डेस्क
कांग्रेस सत्ता में आई तो कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री , हरीश रावत के बयान से गर्माया मुद्दा

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और आगामी 10 मार्च को अन्य 4 राज्यों के साथ देवभूमि के चुनाव परिणाम घोषित होंगे । सियासी दलों ने अपनी जीत का दावा किया है । इस बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार उत्तराखंड की जनता ने हमें सत्ता में लाने का सोचा है । हमें भरपूर समर्थन मिला है । हालांकि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पार्टी किसे मुख्यमंत्री पद पर बैठाएगी , इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं । हालांकि पार्टी नेताओं की बयानबाजी से कांग्रेस के भीतर जारी गतिरोध सामने नजर आ रहा है । राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रचार समित के अध्यक्ष हरीश रावत के बयान के बाद अब नेता प्रतिपक्ष और सांसद ने भी इस बारे में अपने बयान दिए हैं । 

असल में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद के लिए खुलकर हरीश रावत के नाम का ऐलान किया है । टम्टा का कहना है कि लड़ाई में जो सेनापति होता है, हार और जीत की ज़िम्मेदारी उसी की होती है । इस चुनाव में कांग्रेस के कमांडर इन चीफ हरीश रावत थे और हैं । कांग्रेस जीतकर सरकार बना रही है, तो ताज भी उनके सिर पर ही सजेगा । मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस में कोई विवाद है कि हरीश रावत के अलावा कोई और विकल्प हो भी सकता है।’

हालांकि इससे इतर उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि सीएम के पद पर फैसला हाईकमान लेगा । वहां से आए फैसले को सब स्वीकार करेंगे । प्रीतम सिंह ने खुद को पार्टी का सिपाही बताते हुए यह भी कहा कि मैंने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया है । उनका कहना कि इस बार कांग्रेस 40 से 45 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी । 


बता दें कि हरीश रावत ने हाल में पार्टी को 48 सीट मिलने का दावा किया । उन्होंने कहा था - या तो हरीश रावत मुख्यमंत्री बनेगा या घर बैठेगा । इस बयान के बाद से ही उत्तराखंड कांग्रेस में सीएम के नाम को लेकर ​उठापटक शुरू हो चुकी है ।

इसके पहले हरीश रावत ने दिसंबर में भी राजनीति से संन्यास लेने के मन की बात कही थी और तब हाईकमान ने साफ तौर पर चुनाव की कमान रावत को सौंप दी थी । बहरहाल , आगामी 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे , जिसमें सभी नेताओं के दावों की सच्चाई सामने आएगी । इस दौरान जहां कुछ के सपने साकार होंगे तो कुछ के सपने टूटेंगे भी । 

uttarakhand Assembly Election 2022    congress launch campaign song    congress campaign song    char dham char kaam    bhupesh baghel    dehradun news    uttarakhand news    Anukriti Gusain Rawat    Assembly elections 2022    Congress    Congress Candidates List    Garhwal district    Harak Singh Rawat    harish rawat    Lansdowne    Nainital Politics    Ramnagar assembly seat    uttarakhand    Uttarakhand Assembly Election 2022    Uttarakhand Assembly Elections 2022    uttarakhand assembly election 2022    congress candidates    harak singh rawat joined congress    mukul wasnik    uttarakhand assembly election    bjp expelled harak singh rawat       bjp sacked harak singh rawat       dhami cabinet      harak singh rawat       attack on bjp      harak singh rawat will join congress       bjp sake harak singh rawat      uttarakhand election 2022       aam aadmi party      uttarakhand news  uttarakhand bjp       AAP candidates second list      bjp candidate list      dinesh mohaniya       uttarakhand news      dehradun news    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव       कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची    उत्तराखंड कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची    कांग्रेस से उम्मीदवार    कांग्रेस प्रत्याशी    आम आदमी पार्टी    आप के उम्मीदवारों की सूची जारी      दिनेश मोहनिया       विधानसभा चुनाव 2022       देहरादून की खबरें       उत्तराखंड चुनाव की खबरें      कोरोना की तीसरी लहर       नाइट कर्फ्यू      धामी सरकार       देवभूमि      उत्तराखंड की खबरें      उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट       कोरोना के मामले       पुष्कर सिंह धामी      डिजिटल प्रचार       वर्चुअल कैंपेन      हरक सिंह रावत      भाजपा ने हरक सिंह को पार्टी से निकाला    हरीश रावत    लैंसडाउन    अनुकृति गुंसाई रावत    नैनीताल जिले की विधानसभा सीट    रामनगर विधानसभा सीट    चार धाम चार काम    कांग्रेस का कैंपेन सॉंग    भूपेश बघेल    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री    मनोहर लाल खट्टर    प्रियंका गांधी वाड्रा    वर्चुअल रैली    प्रियंका गांधी दून स्कूल में    

Todays Beets: