Wednesday, April 24, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

पिथौरागढ़ उपचुनाव - भाजपा की चंद्रा पंत ने जीती सीट , कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया

अंग्वाल न्यूज डेस्क
पिथौरागढ़ उपचुनाव - भाजपा की चंद्रा पंत ने जीती सीट , कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया

पिथौरागढ़ । उत्तराखंड विधानसभा की पिथौरागढ़ सीट पर हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार चंद्रा पंत ने अपनी प्रतिद्वंदी और कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू लुंठी को 3267 वोटों से हरा दिया है । 10 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की चंद्रा पंत ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है । इस दौरान चंद्रा ने अपनी जीत का श्रेय केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों , भाजपा को पहाड़ के प्रति अपने समर्पण और त्रिवेंद्र रावत सरकार के कामकाज को दिया। इसके साथ ही विधायक चंद्रा ने क्षेत्र की जनता को उनपर विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया । 

बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का गत 5 जून को निधन हो गया था । इसके बाद पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी चंद्रा पंत को ही मैदान में उतारा । गत सोमवार को हुए मतदान में 47.48 फीसदी मतदान हुआ था , जिसमें 50191 मतदाओँ ने अपने मत का प्रयोग किया था । 

जानें कैसे बढ़ता गया जीत का अंतर

- पोस्टल बैलेट गणना में भाजपा  को 255, कांग्रेस को 116, सपा को 09 और नोटा को 09 वोट पड़े । आखिरी राउंड की गणना शुरू हुई जिसमें भाजपा 3345 वोट से आगे चल रही थीं।

- पोस्टल बैलेट गणना में भाजपा  को 255, कांग्रेस को 116, सपा को 09 और नोटा को 09 वोट पड़े हैं। आखिरी राउंड की गणना शुरू हो गई है। भाजपा 3345 वोट से आगे चल रही है।

-10वें राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंतआगे चल रही हैं। इस राउंड में भाजपा को 1910, कांग्रेस को 1145, सपा को 69 और नोटा को 60 वोट पड़े। 

-नौवें राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत 2578 वोटों से आगे चल रही हैं। इस राउंड में भाजपा को 1986, कांग्रेस को 1285, सपा को 61 और नोटा को 55 वोट पड़े। 

-आठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत आगे चल रही हैं। भाजपा को 2521, कांग्रेस को 2158, सपा को 74 और नोटा को 73 वोट पड़े। 


-सातवें राउंड के बाद भाजपा को 1514 वोटों की लीड मिल गई है। सातवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 2313, कांग्रेस को 2245, सपा को 56 और नोटा को 72 वोट पड़े। 

-छठे राउंड के बाद भाजपा 1446 वोटों से आगे चल रही है। छठे राउंड की मतगणना में भाजपा को 3289, कांग्रेस को 3040, सपा को 472 और नोटा को 457 वोट पड़े।  

-पांचवें राउंड के बाद भाजपा को कुल 1197 वोटों की बढ़त मिली है। पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 2670, कांग्रेस को 2206, सपा को 43 और नोटा को 76 वोट पड़े। 

-चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा ने बढ़त जारी रखी है। भाजपा को 2794, कांग्रेस को 2516, सपा को 50 और नोटा को 90 वोट पड़े हैं।

-तीसरे राउंड में भी भाजपा आगे है। भाजपा को 2718, कांग्रेस को 2351, सपा को 69 और नोटा को 119 वोट पड़े हैं।

-दूसरे राउंड में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस को 2361, सपा को 234 और नोटा को 104 वोट पड़े हैं।

-पहले राउंड में 88 मतों से भाजपा की चंद्रा पंत आगे रहीं, भाजपा को 2405, कांग्रेस को 2317, सपा को 76 और नोटा को 68 वोट पड़े हैं।

-पहले 556 डांक मत पत्रों की गणना हुई , जिनकी गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से गणना हुई।  

Todays Beets: