Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

Uttarakhand Election 2022 - हरीश रावत ने खेली कबड्डी , बोले - लालकुआं के कुंड से अमृत निकालूंगा

अंग्वाल संवाददाता
Uttarakhand Election 2022 - हरीश रावत ने खेली कबड्डी , बोले - लालकुआं के कुंड से अमृत निकालूंगा

लालकुआं । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और इस बार लालकुंआ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत एक स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे । इस दौरान रविवार को वह बच्चों के साथ कबड्डी खेलते हुए भी नजर आए । अपनी संवाद अदायगी और वाकपटुता के लिए सुर्खियां बंटोरने वाले हरदा ने इस दौरान कहा - वर्ष 2002 में कांग्रेस ने चुनाव जीतकर राज्य में अपनी सरकार बनाई थी , जिसके बाद वर्ष 2004 में कांग्रेस ने केंद्र में भी अपनी सरकार बनाई । इस बार वर्ष 2022 में हम उत्तराखंड में फिर से कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है , जिसके बाद 2024 में केंद्र में फिर से कांग्रेस ही अपनी सरकार बनाएगी । वह बोले - इस बार भाजपा वाले लालकुआं को मेरी मौत का कुआं कह रहे हैं। लेकिन मैं दावा करता हूं कि 2022 के साथ ही 2024 में भी प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिए लालकुआं के कुंड से अमृत निकालूंगा। 

चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ

हरदा ने हल्दुचौड़ स्थित गौ रक्षा धाम में गौमाता का आशीर्वाद लेने के बाद हल्दुचौड़ व गौलापार में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। रविवार को हरीश रावत ने बिंदुखत्ता के पवार पब्लिक स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कबड्डी भी खेली। जिसके बाद हल्दूचौड़ मुख्यबाजार व गौलापार कुंवरपुर में चुनावी कार्यालय भी खोला। 

चुनावी रैलियों में की शिरकत

हरदा के नाम से उत्तराखंड की राजनीति में मशहूर हरीश रावत ने रविवार को हल्दूचौड़ व गौलापार में चुनावी सभाएं की । इस दौरान वह बोले - मैंने 26 जनवरी से पहले सोचा भी नहीं था की लालकुआं से चुनाव लड़ूंगा, लेकिन संगठन ने यहां के नेताओं से रायसुमारी कर मुझे आपकी शरण में भेज दिया। अब आपका आशीर्वाद और शक्ति चाहिए। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में कांग्रेस को फतह मिलती है तो उसकी माला लालकुआं वालों के गले में पड़ेगी। 


फ्री बिजली का किया वादा

इस दौरान हरदा भी आम आदमी पार्टी की तरह उत्तराखंड में फ्री बिजली देने का बादा किया । वह बोले - राज्य में सरकार के आते ही सौ यूनिट बिजली व फिर अगले साल दो सौ यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। पांच साल मे चार लाख स्थाई रोजगार दिया जाएगा, हर द्वार द्वार चिकित्सा सेवाएं पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच लाख गरीब परिवारों का चयन कर उन्हें 40 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सिर्फ घास उग रही  

इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तंज भी कसे। वह बोले खेलों को बढ़ावा देने के लिए गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्डेडियम बनाया, लेकिन आज वहां खेल के बजाए घास उगी हुई है। उनके कार्यकाल में स्वीकृत आईएसबीटी, जू, बिंदुखत्ता में स्टेडियम पता नहीं कहा है। इस दौरान उन्होंने हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय को उच्चीकृत करने, क्षेत्र में एक कन्या महाविद्यालय खोलने का वादा किया। बिंदुखत्ता में 50 बेड का महिला अस्पताल खोलने, हल्दूचौड़ में अस्पताल का शुरू करने व उसको उच्चीकृत करने समेत तमाम वादे किए। इसके अलावा प्रदेश की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें ट्रेनिंग देकर वर्क फ्रॉम होम की तर्ज पर घर में ही 28 प्रकार के स्वरोजगार के काम दिए जाएंगे।

nainital politics    news    state    Harish Rawat played kabaddi     Uttarakhand Election 2022    Uttarakhand Vidhansabha Chuna 2022    Harish Rawat    Lalkuan Chunav News    उत्तराखंड चुनाव 2022    National News    uttarakhand news    congress former president    kishor upadhyay    kishor upadhyay joined BJP    uttarakhand Assembly Election 2022    congress launch campaign song    congress campaign song    char dham char kaam    bhupesh baghel    dehradun news    uttarakhand news    Anukriti Gusain Rawat    Assembly elections 2022    Congress    Congress Candidates List    Garhwal district    Harak Singh Rawat    harish rawat    Lansdowne    Nainital Politics    Ramnagar assembly seat    uttarakhand    Uttarakhand Assembly Election 2022    Uttarakhand Assembly Elections 2022    uttarakhand assembly election 2022    congress candidates    harak singh rawat joined congress    mukul wasnik    uttarakhand assembly election    bjp expelled harak singh rawat       bjp sacked harak singh rawat       dhami cabinet      harak singh rawat       attack on bjp      harak singh rawat will join congress       bjp sake harak singh rawat      uttarakhand election 2022       aam aadmi party      uttarakhand news       election 2022       aap      ajay kothiyal    notice     election commission      harish rawat live       jageshwer    facebook live      election comission      digital campain    covid case in uttarakhand       guideline during corona      uttarakhand election 2022       AAP      congress       uttarakhand bjp       AAP candidates second list      bjp candidate list      dinesh mohaniya       uttarakhand news      dehradun news    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव       कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची    उत्तराखंड कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची    कांग्रेस से उम्मीदवार    कांग्रेस प्रत्याशी    आम आदमी पार्टी    आप के उम्मीदवारों की सूची जारी      दिनेश मोहनिया       विधानसभा चुनाव 2022       देहरादून की खबरें       उत्तराखंड चुनाव की खबरें      कोरोना की तीसरी लहर       नाइट कर्फ्यू      धामी सरकार       देवभूमि      उत्तराखंड की खबरें      उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट       कोरोना के मामले       पुष्कर सिंह धामी      डिजिटल प्रचार       वर्चुअल कैंपेन      हरक सिंह रावत      भाजपा ने हरक सिंह को पार्टी से निकाला    हरीश रावत    लैंसडाउन    अनुकृति गुंसाई रावत    नैनीताल जिले की विधानसभा सीट    रामनगर विधानसभा सीट    चार धाम चार काम    कांग्रेस का कैंपेन सॉंग    भूपेश बघेल    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री   

Todays Beets: