Tuesday, April 16, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

उत्तराखंड में बाढ़- बारिश और भूस्खलन से त्राहि - त्राहि , अब तक 47 लोगों की मौत , कई इलाकों का संपर्क टूटा

अंग्वाल न्यूज डेस्क
उत्तराखंड में बाढ़- बारिश और भूस्खलन से त्राहि - त्राहि , अब तक 47 लोगों की मौत , कई इलाकों का संपर्क टूटा

देहरादून । उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन की ऐसी स्थिति पैदा कर दी है , लोग त्राहि त्राहि करते नजर आ रहे हैं । इस प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर से प्रदेश के लगभग हर हिस्से को प्रभावित किया है , जिससे प्रभावित होकर अब तक देवभूमि में 47 लोगों की मौत हो गई है , जबकि कई घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अकेले नैनीताल में ही 25 लोगों की मौत होने की खबर है । इस दौरान कई लोगों के लापता होने की भी सूचना है , जिन्हें खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । इस सबके बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आपदा प्रबंधन की टीम को पूरी शिद्दत से बचाव कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं । 

मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा 

पिछले दो दिनों से जारी बारिश के चलते आई इस प्राकृतिक आपदा के बीच देवभूमि में अब तक 46 लोगों की मौत हुई है। वहीं 12 लोग घायल हैं और 11 लोग लापता हैं। इस आपदा में नौ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नेचुरल डिजास्टर इंसीडेंट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

सेना का अभियान तेज

इस समय उत्तराखंड में आई आपदा में राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है । वर्तमान में डोगरा बटालियन की एक टुकड़ी अल्मोड़ा-गरमपानी मार्ग में, एक टुकड़ी खैरना में और एक टुकड़ी कैंची धाम में राहत का कार्य कर रही है। वहीं नैनीताल के खैरना में मार्ग बंद होने से 500 लोग बुधवार सुबह से फंसे हुए हैं। सेना द्वारा इन्हें खाने का सामान दिया गया है। खैरना में स्थित स्कूल में सेना के जवान फंसे हुए लोगों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। साथ ही में पीड़ित लोगों की मेडिकल जांच भी की जा रही है। 

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग खुला

प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बीच पिछले कुछ दिनों से बाधित नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग बुधवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मड हाउस के पास हल्द्वानी हाईवे भी यातायात के लिए खोल दिया गया है। 


चारधाम यात्रा सुचारू

इस बीच चारधाम यात्रा फिर से सुचारू हो गई है। मौसम सामान्य होते ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से केदारनाथ धाम यात्रा भी शुरू हो गई है। हालांकि बदरीनाथ हाईवे बंद होने के कारण फिलहाल बदरीनाथ यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा मंगलवार से शुरू हो चुकी है। बता दें कि खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा रोक दी गई थी।

सीएम - गृहमंत्री करेंगे हवाई सर्वेक्षण

राज्य के हालातों पर नजर रखने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित इलाकों को हवाई मुआयना करेंगे। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधावर की शाम उत्तराखंड पहुंचेंगे। वह यहां आपदा को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

नैनीताल सर्वाधिक प्रभावित 

इस आपदा में सबसे ज्यादा नैनीताल जिला प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कुछ के हताहत होने की भी खबर है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ को बचाव कार्य में लगाया गया है। हालांकि, रुकावटों के कारण कई स्थानों पर पहुंच संभव नहीं हो पा रही है।

dehradun    uttarakhand    uttarakhand weather    uttarakhand weather update    uttarakhand weather forecast    winters    winters 2021    rainfall     rainfall in uttarakhand    उत्तराखंड में मौसम    snowfall in uttarakhand     disaster    disaster in uttarakhand    flood in nainital    heavy rainfall    uttarakhand    weather situation    critical    kedarnath    badrinath    red alert    pm modi call CM pushker singh dhami    CM uttarakhand    uttrakhand news    dehradun news    Heavy Rain    weather forcast    IMD    weather alert    delhi    uk    weather forcast in uttarakhand    kerela    heavy rainfall    prediction    imd alert    kerala news    delhi ncr news    haryana    western disturbance    news in hindi    hindi khaber    मौसम विभाग    जलजमाव    केरल में बाढ़    मौसम विभाग    उत्तराखंड    एनसीआर    दिल्ली में बारिश    अलर्ट जारी    उत्तराखंड में अलर्ट    खबरें हिंदी में    नैनीताल में प्राकृतिक आपदा    पुष्कर सिंह धामी     बाढ़ बारिश    भूस्खलन    चारधाम यात्रा    रुद्रप्रयाग    अल्मोड़ा    पिथौरागढ़    कुमाऊं    चमोली       

Todays Beets: