Saturday, April 27, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

शादी में बीफ परोसने की जिद कर रहे थे लड़के वाले, लड़की वालों ने तोड़ दिया रिश्ता

अंग्वाल न्यूज डेस्क
शादी में बीफ परोसने की जिद कर रहे थे लड़के वाले,  लड़की वालों ने तोड़ दिया रिश्ता

रामपुर।

गोमांस को लेकर देश में आए दिन कोई न कोई वाकया सामने आता रहता है। हाल ही में एक नया मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का सामने आया है, लेकिन यह मामला दूसरों से थोड़ा अलग है। इसमें गोमांस खाने की जिद के चलते एक शादी टूट गई। दरअसल, लड़के वाले शादी के खाने में गोमांस परोसने की जिद करने लगे, जिसे लेकर लड़की वालों ने मना कर दिया। इस पर लड़के वाले बिफर गए और शादी तोड़ने की धमकी देने लगे, जिसे देखकर लड़की वालों ने ही रिश्ता तोड़ दिया। इस  मामले में लड़की वालों ने युवक समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

यह मामला रामपुर के पटवाई थाना का है। घोसीपुरा गांव की रहने वाली शकीला ने अपनी बेटी नसीम की शादी दरियागढ़ में रहने वाले मोहम्मद रफी से तय की थी। तीन महीने पहले दोनों की मंगनी की रस्म भी हो गई। पिछले महीने लड़के वालों ने लड़की वालों से शादी की दावत में मेहमानों को गोमास परोसने की मांग रखी। उनकी इस मांग पर लड़की वालों ने गोमांस बैन होने की बात रखते हुए बारात में उसे परोसने से मना कर दिया। इस पर लड़के वालों ने कहा कि या तो वह गोमांस से बने व्यंजन बारातियों को परोसें या फिर शादी तोड़ने के लिए तैयार रहें।

पंचायत भी बैठी


लड़के वालों की अजीब मांग को लेकर लड़की वालों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में लड़के वालों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। उनकी जिद को देखते हुए लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।  लड़की की मां ने इस मामले में दूल्हे सहित उसके पिता, मां, भाई और दो बहनों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़की की मां ने  आरोप लगाया कि लड़के वाले गोमांस खिलाने सहित कार देने की जिद कर रहे थे। पटवाई थाना प्रभारी राजेश कुमार  तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

 

 

 

Todays Beets: