नई दिल्ली। मौसम बहुत सुहाना था। आसमान में बादल छाए हुए थे। सूरज की हल्की-हल्की रोशनी की किरणें जमीन पर पड़ रही थी। लोग मौसम अच्छा होने के कारण झील के किनारे बैठे हुए थे। तभी अचानक आसमान में कुछ ऐसा घटा कि सबके होश उड़ गए। जैसे-जैसे बादल छटते गए, वैसे-वैसे हवा में तैरता है एक शहर बादलों में नजर आया। वहां मौजूद लोगों ने आसमान में लंबी और बड़ी इमारतों का झुंड देखा गया। स्थानीय लोग इसे देखकर डरने लगे और सोचने लगे कि कहीं यह ऐलियंस का शहर तो नहीं। दरअसल, यह घटना चीन के एक शहर की है। आसमान में यहां लोगों ने एक ऊंची इमारतों वाले शहर की छवि देखी।
हालांकि वहां के वैज्ञानिकों ने इस ऐलियंस का शहर होने की बात को नाकार दिया और बताया कि ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन के वजह से होता है। विज्ञान के भाषा में इसे फाटा मोरगाना कहते हैं। बता दें कि चीन में ऐसी घटना पिछले दो सालों में दो बार घट चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के न्यूयॉर्क और कैलिफॉर्निया के शहरों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
ये देखें पूरा वीडियो-