देहरादून/नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत नाजुक बनी हुई है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें कल ही दिल्ली के साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाॅक्टरों ने बताया कि उनके शरीर का दायां हिस्सा काम नहीं कर रहा है और उम्र ज्यादा होने की वजह से इलाज में दिक्कत आ रही है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है जहां डाॅक्टरों की टीम लगातार उनपर निगरानी रख रहे हैं। उनके बेटे रोहित शेखर ने बताया कि डाॅक्टर उम्र को देखते हुए आॅपरेशन करने से इंकार कर दिया है। वे दूसरे तरीकों से इलाज में जुटे हैं। डॉक्टर टेस्ट रिपोर्ट का परीक्षण कर रहे हैं। रोहित ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह एरन ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, रीता बहुगुणा जोशी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी फोन पर तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ये भी पढ़ें - किडनी कांड में पुलिस ने कसा शिकंजा, उत्तरांचल डेंटल सेंटर के प्रबंध निदेशक को किया गिरफ्तार