हमीरपुर।
बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक प्रेमिका को अपने प्रेमी का धोखा देना बर्दाश्त नहीं हुआ। इस प्रेमिका ने प्रेमी की शादी में जाकर तमंचे के बल पर उसको उठा लिया और अपने साथ लेकर फरार हो गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बांदा के मोहन पुरवा गांव निवासी अशोक यादव ने अपनी प्रेमिका से शादी का वादा किया था, लेकिन वह सभी वादे तोड़कर कहीं और शादी कर रहा था, जो बात उसकी प्रेमिका को बर्दाश्त नहीं हुई और अशोक की शादी में पहुंचकर उसने जनवासे से उसे बंदूक की नोंक पर अगवा कर लिया।
ये भी पढ़ें- अपनी शादी में दोस्त के कांधे पर बैठकर नाचते दुल्हे की अचानक मौत, देखिए वीडियो में पूरा माजरा....
जानकारी के अनुसार, अशोक एक क्लीनिक में नौकरी करता था। इस दौरान क्लीनिक पर ही काम करने वाली एक लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने साथ जीने-मरने की कस्में भी खाईं। लेकिन अशोक अपने वादे से मुकर गया। उसकी शादी हमीरपुर के भवानीपुर गांव निवासी राम संजीवन की बेटी भारती से तय हो गई।
ये भी पढ़ें- पति-पत्नी की तरह 25 साल से साथ रह रहे थे, बच्चों की शादी के लिए पहले खुद लिए सात फेरे
सोमवार को अशोक बारात लेकर भवानीपुर पहुंचा। रात को डेढ़ बजे जब चढ़ावा चढ़ने का कार्यक्र चल रहा था और दूल्हा बना अशोक बारातियों के साथ जनवासे में था, तभी वहां उसकी प्रेमिका दो लड़कों के साथ पहुंच गई। उसने वहां तमंचा लहराते हुए कहा ‘यह लड़का मुझसे प्यार करता है, मुझे धोखा देकर शादी कर रहा है, मैं यह नहीं होने दूंगी।’ इसके बाद लड़की के साथ आए उसके दोनों साथियों ने दूल्हे को उठा लिया और लड़की साथियों समेत उसे कार से लेकर वहां से फरार हो गई।
ये भी पढ़ें- सुपरस्टार रजनीकांत को डॉन हाजी मस्तान के बेटे ने दी धमकी, कहा-खरबरदार जो उनकी छवि विलेन की दिखाई
दूल्हे के अगवा होते ही वहां कोहराम मच गया। दुल्हन भारती चीख-चीखकर रोने लगी। हालांकि लड़की के घरवालों ने तुरंत पुलिस में तहरीर दी और पुलिस ने दूल्हा और उसकी प्र्रेमिका की खोजबीन शुरू कर दी है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अशोक ने उस लड़की से चोरीछिपे शादी कर ली थी और अब वह उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा था, जिसे लड़की ने सहन नहीं किया।